{"_id":"5eafdca8e71a0f3d2f568e40","slug":"up-board-result-2020-date-class-10th-12th-know-when-up-board-result-will-release-evaluation-process-to-begin-from-5th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: जानिए कब आएगा दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट, 5 मई से जांची जाएंगी कॉपियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2020: जानिए कब आएगा दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट, 5 मई से जांची जाएंगी कॉपियां
Mon, 04 May 2020 06:40 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 04 May 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
UP Board Class 10, 12 Result 2020: उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में बस एक ही दिन बचा है। यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षाओं की कॉपियां कल से जांची जाएंगी। कॉपियों के मूल्यांकन का यह कार्य 25 मई तक चलेगा। इसके बाद जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि अगर 25 मई तक कॉपियों का मूल्यांकन कार्य ठीक से हो जाता है, तो इसी महीने रिजल्ट भी घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: कल से शुरू होगा दसवीं-बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन, हर दिन सैनिटाइज होंगे मूल्यांकन केंद्र
विज्ञापन
अगर 25 मई तक सभी मूल्यांकन केंद्रों पर 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य सही से संपन्न हो जाता है तो 56 लाख विद्यार्थियों का रिजल्ट भी इसी महीने बोर्ड की तरफ से जारी किया जा सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों के रिजल्ट का इंतजार भी इसी महीने खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का रिजल्ट और राज्य बोर्डों के मुकाबले पहले जारी कर दिया था। पिछले साल 27 अप्रैल को ही रिजल्ट जारी कर दिया था। इस बार कोरोना वायरस की वजब से कॉपियों के मूल्यांकन और रिजल्ट दोनों में ही देरी हो रही है। पिछले साल 10वीं में 80.07 विद्यार्थी और 12वीं में 70.06 विद्यार्थी पास हुए थे।
कमेंट
कमेंट X