UPSC CSE 2023: यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी, देखें इंटरव्यू की तारीखें
UPSC Civil Services Interview Schedule 2023: यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी हो गया है। पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू की तारीखें देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Civil Services 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2023 के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए क्वालीफाई उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
पीटी कार्यक्रम का शेड्यूल
संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के पर्सनैलिटी टेस्ट इंटरव्यू राउंड 02 जनवरी से शुरू होगा और 16 फरवरी, 2024 को समाप्त होगा। पूर्वाह्न सत्र के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9 बजे और दोपहर के सत्र के लिए दोपहर 1 बजे है। फिलहाल 1026 अभ्यर्थियों के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। शेष उम्मीदवारों के लिए पीटी कार्यक्रम बाद में अपलोड किया जाएगा।
ई-समन पत्र जल्द होगा जारी
इन 1026 उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई-समन पत्र शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in और www.upsconline से डाउनलोड किया जा सकता है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को सूचित किए गए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तारीख और समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर आमतौर पर विचार नहीं किया जाएगा।
बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परिणाम 08 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर घोषित किया गया था। इस बार, यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 15 से 24 सितंबर तक आयोजित की गई थी। लंबित अदालती मामलों के कारण 28 उम्मीदवारों का परिणाम रोक दिया गया है।
कमेंट
कमेंट X