फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC civil services 2020 exam can you apply two times for one post

UPSC 2020: क्या एक पद के लिए दो बार आवेदन कर सकते हैं?

Mon, 24 Feb 2020 04:27 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 24 Feb 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
UPSC civil services 2020 exam can you apply two times for one post
UPSC

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC- Union Public Service Commission) ने अभी हाल ही में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (जिसे प्री परीक्षा भी कहते हैं) के लिए ऑनलाइन फॉर्म का लिंक सक्रिय कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में बैठना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। उम्मीदवार को डायरेक्ट लिंक इस खबर में आगे मिल जाएगा। 

विज्ञापन


अब सवाल यह है कि अगर आपके आवेदन में गलती हो गई तो क्या करें? आवेदन में सुधार का मौका मिलेगा या नहीं? क्या उम्मीदवार एक ही पद के लिए दो बार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं? इन सवालों के जवाब आपको इस खबर में आगे मिल जाएंगे। 

विज्ञापन

UPSC civil services 2020 exam can you apply two times for one post
UPSC
मुख्य जानकारी-
  • जो यूपीएससी प्री फॉर्म भरेंगे वे जान लें कि एक बार फॉर्म जमा करने के बाद वे इसमें बदलाव नहीं कर पाएंगे। यानी गलती होने पर सुधार का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। 
  • यदि उम्मीदवार अपने फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि देखते हैं तो वे नया आवेदन पत्र भर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 3 मार्च निर्धारित की गई है।
  • नया फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार ध्यान दें कि पहले भरे सभी फॉर्म आयोग द्वारा रद्द कर दिए जाएंगे। आयोग की अधिसूचना के अनुसार, आपके जिस आवेदन फॉर्म की संख्या ज्यादा होगी, उसे ही स्वीकार किया जाएगा।

UPSC civil services 2020 exam can you apply two times for one post
upsc
  • नया फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले अपनी मेल आईडी और अपना फोन नंबर दर्ज करें। उम्मीदवार केवल उन्हीं मेल आईडी और फोन नंबर का प्रयोग करें जिनका इस्तेमाल वे भविष्य में भी करेंगे। क्योंकि यूपीएससी द्वारा सभी जानकारी इन्हीं माध्यमों से उम्मीदवारों तक पहुंचाई जाएगी।
  • चाहे यूपीएससी परीक्षा के आवेदन फॉर्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में क्यों न हों, लेकिन उम्मीदवार केवल अंग्रेजी भाषा में ही फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

UPSC civil services 2020 exam can you apply two times for one post
upsc
  • अब उम्मीदवार के सामने फॉर्म के दो भाग खुलेंगे। भाग- 1 में सामान्य जानकारी और भाग- 2 में जरूरी जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, फोटो, हस्ताक्षर, दस्तावेज आदि दर्ज करने होंगे। 
  • जब उम्मीदवार पूरी तरह संतुष्ट हो जाएंगे तो वे I agree का बटन दबा सकते हैं।
  • एक बार सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म में बदलाव नहीं कर पाएंगे।

UPSC civil services 2020 exam can you apply two times for one post
upsc
  • जैसे ही आप I Agree बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट हो जाएगा। इसे भविष्य के लिए नोट करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें। 
  • उम्मीदवार स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र, जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी जरूर जमा करें। वरना उनका आवेदन अपूर्ण माना जाएगा। 
  • उम्मीदवार शुल्क का भुगतान किसी भी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं। उम्मीदवार को नेट बैंकिंग की भी सुविधा दी गई है। 

ये भी पढ़ें- UPSC: दोस्तों से पैसे लेकर दी परीक्षा, मजदूर की बेटी बनी IAS

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed