फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC CDS 1 2024 deadline soon, 9 January is the last date to apply at upsc.gov.in, direct link here

UPSC CDS 2024: नजदीक है सीडीएस परीक्षा की अंतिम तिथि, समय रहते कर लें आवेदन; ये है डायरेक्ट लिंक

Fri, 05 Jan 2024 03:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 03:46 PM IST
सार

UPSC CDS (I) 2024: संघ लोक सेवा आयोग जल्द ही कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा (1) के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले-पहले आवदेन कर दें।

विज्ञापन
UPSC CDS 1 2024 deadline soon, 9 January is the last date to apply at upsc.gov.in, direct link here
यूपीएससी सीडीएस 1 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC Combined Defence Services Examination (1) 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जल्द ही कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा (1) (CDS I 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन फॉर्म नहीं भरा है, वे जल्द आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर भर दें।

विज्ञापन

UPSC CDS Last Date: ये है आवेदन करने की अंतिम तिथि

आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी, 2024 (शाम 6:00 बजे) तक है। यूपीएससी की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने को लेकर को आधिकारिक अपडेट साझा नहीं किया गया है। इसलिए यही मानकर चलिए कि आवेदन की आखिरी तारीख समाप्त हो जाने के बाद फॉर्म भरने का मौका नहीं दिया जाएगा। फॉर्म भरने के बाद यूपीएससी आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज

बता दें, UPSC CDS परीक्षा के माध्यम से भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी में 457 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार आवेदव करने जा रहे हैं, उन्हें नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी।

  • एक वैध मोबाइल नंबर (इसपर ओटीपी आएगा)
  • ईमेल आईडी (इसपर ओटीपी आएगा)
  • कोई वैध फोटो आईडी; जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल फोटो आईडी या राज्य/केंद्र सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो आईडी
  • बोर्ड परीक्षा रोल नंबर (दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट)
  • मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट
विज्ञापन

आयु सीमा

UPSC CDS परीक्षा के तहत वायु सेना और नौसेना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 19 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विभिन्न विंगों के लिए आयु सीमा के लिए उम्मीदवार नीचे देखें।

  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA Male)- 19-25 वर्ष
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए महिला, गैर-तकनीकी) 19-25 वर्ष
  • भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) 19-24 वर्ष
  • भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) 19-24 वर्ष
  • वायु सेना अकादमी (एएफए)- 20-24 वर्ष

ऐसे करें अप्लाई

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "UPSC CDS 1 exam 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए वेबपेज पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड बनाने के लिए मांगी गई जानकारी भरें.*
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके द्वारा प्रदान की गई ईमेल आईडी या फोन नंबर पर प्राप्त होगा।
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed