{"_id":"5f4e24c98ebc3e536c1bcd51","slug":"upsc-admit-card-for-civil-services-prelims-2020-released-at-upsc-gov-in-direct-link-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC : प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC : प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Tue, 01 Sep 2020 04:09 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन
एजुकेशन
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 01 Sep 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSC Prelims 2020 Admit card: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी किए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस खबर में भी दिया जा रहा है। आप उस लिंक पर क्लिक कर आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर upsconline.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि कोरोनावायरस के कारण यूपीएससी ने इस परीक्षा का शेड्यूल भी बदल दिया था। नए शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा देशभर में 4 अक्टूबर 2020 को होगी। एडमिट कार्ड भी परीक्षा के दिन तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। इस बीच उम्मीदवार अपनी सुविधानुसार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC CSE Prelims 2020: ऐसे करें डाउनलोड –
चरण – 1 सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण – 2 होम पेज पर व्हॉट्स न्यू सेक्शन में ई-एडमिट कार्ड सिविल सर्विसेस (प्रीलिम्स) एग्जाम 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण – 3 नया पेज खुलेगा। यहां सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स एग्जाम 2020 के सामने क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करें।
चरण –4 फिर से एक नया पेज खुलेगा। यहां भी यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2020 के सामने दिए लिंक पर क्लिक करें। ई-एडमिट कार्ड इंस्ट्रक्शन पीडीएफ खुलेगा। इसमें सबसे अंत में दिए प्रिंट टैब पर क्लिक करें।
विज्ञापन
चरण – 5 एक और नया पेज खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर, जिससे भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है, उस विकल्प को चुनें। आईडी या नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण – 6 आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
डायरेक्ट लिंक से UPSC CSE Prelims admit card 2020 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X