फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC 2024 UPSC CSE Prelims Application Correction Window 2024 Last Date Soon Apply at upsconline.nic.in

UPSC CSE 2024: जल्द बंद होने वाली है यूपीएससी सिविल सेवा आवेदन पत्र सुधार विंडो, देखें क्या है अंतिम तिथि

Mon, 11 Mar 2024 05:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 11 Mar 2024 05:44 PM IST
सार

UPSC Civil Services Prelims 2024: संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो जल्द ही बंद करने वाला है। उम्मीदवार समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC 2024 UPSC CSE Prelims Application Correction Window 2024 Last Date Soon Apply at upsconline.nic.in
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UPSC Civil Services Prelims 2024: संघ लोक सेवा आयोग, जल्दी ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो बंद करने वाला है। पंजीकृत उम्मीदवार अभी आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है और उसमें कोई गलती रह गई है, उनके पास उसमें सुधार करने का मौका है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "सीएस (पी)/आईएफओएस (पी) परीक्षा 2024 के लिए अपने आवेदन में आवेदक द्वारा की गई प्रविष्टियों (फोटो/हस्ताक्षर सहित) को संशोधित करने के लिए सुधार विंडो 07 मार्च से 13 मार्च, 2024  तक आयोग के पोर्टल www.upsconline.nic.in पर उपलब्ध रहेगी।"  
विज्ञापन


यदि कोई उम्मीदवार अपने ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव करना चाहता है, समयसीमा के भीतर ओटीआर प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करके कर सकता है। इसके अलावा, आवेदन पत्र में संशोधन के लिए विंडो पर जाकर ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC Civil Services Prelims 2024: आवेदन पत्र में सुधार के चरण

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, ओटीआर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
  • निर्देशों का अनुपालन करें और आवश्यक परिवर्तन/सुधार करें।
  • उसके बाद यूपीएससी सीएसई 2024 आवेदन पत्र जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed