फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPPSC RO ARO Recruitment 2023 exam date declared, will be held on 11 Feb, 2603 contenders for one post

UPPSC RO ARO Recruitment: आसान नहीं होगी राह, 1 पद पर ढाई हजार से अधिक दावेदार; इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा

Fri, 01 Dec 2023 03:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 03:42 PM IST
सार

UPPSC RO/ARO Recruitment: यूपीपीएससी ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। इस बार अभ्यर्थियों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है, क्योंकि 1 पद के लिए ढाई हजार से भी ज्यादा दावेदार हैं।

विज्ञापन
UPPSC RO ARO Recruitment 2023 exam date declared, will be held on 11 Feb, 2603 contenders for one post
UPPSC RO/ARO Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPPSC RO/ARO Recruitment: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 411 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। लंबे समय से शिक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती न होने के कारण आवेदकों की संख्या बहुत ज्यादा है। साथ ही, यूपीपीएससी ने इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा भी कर दी है। पूरा अपडेट आगे पढ़ें...

विज्ञापन

UPPSC RO/ARO Exam Date: इस दिन होगी परीक्षा

यूपीपीएससी ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 की तिथि (UPPSSC RO/ARO Pre Exam Date) घोषित कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

1 पद को लिए ढ़ाई हजार से ज्यादा दावेदार

इस भर्ती अभियान के तहत समीक्षा अधिकारी (आरओ) के 334 और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 77 यानी कुल 411 पदों को भरा जाएगा। इन 411 पदों के लिए आयोग को 10,69,725 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो 1 पद के लिए दावेदारों की संख्या 2,600 से भी ज्यादा है।

इस बार आवेदकों की संख्या बहुत ज्यादा है, लिहाजा केन्द्रों की संख्या भी अधिक होगी। यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को आरओ/एआरओ भर्ती के लिए इतनी बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन

UPPSC Pre Exam 2023: चयन प्रक्रिया

इस बार अभ्यर्थियों के बीच स्पर्धा काफी कठिन होने वाली है। एआरओ के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं टाइप टेस्ट और आरओ के पद के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। गौरतलब है कि प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed