फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPPSC PCS Prelims Result Date Time To Be Out Soon, Check UP PCS Pre Result 2023 Date And Time

UP PCS Pre Result 2023: कब जारी होगा यूपीपीसीएस का रिजल्ट? प्रीलिम्स देने वाले चार लाख उम्मीदवार कर रहे इंतजार

Sat, 17 Jun 2023 06:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 06:40 PM IST
सार

UPPSC PCS Prelims Result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द ही UP PCS Prelims 2023 परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 14 मई, 2023 को हुई थी, जिसमें लगभग 3.4 लाख उम्मीदवार संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।

विज्ञापन
UPPSC PCS Prelims Result Date Time To Be Out Soon, Check UP PCS Pre Result 2023 Date And Time
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC PCS Prelims Result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द ही UP PCS Prelims 2023 परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा के लिए रोल नंबर जारी किए जाएंगे। यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिए अपना यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन

 

UP PSC PCS 2023 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जल्द

यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 14 मई, 2023 को हुई थी, जिसमें लगभग 3.41 लाख उम्मीदवार संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। अधिकारियों के अनुसार, पीसीएस के 173 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश के 51 जिलों के 1241 केंद्रों में दो पालियों में आयोजित की गई थी।

परीक्षा के लिए 5,65,459 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 3,41,392 परीक्षार्थी (60.37 फीसदी) परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा की अवधि दो घंटे थी, पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक। भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 17 मई को आयोग ने परीक्षा के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC PCS 2023 रिक्तियों का विवरण

उप पंजीयक, सहायक श्रम आयुक्त, सहायक नियंत्रक कानूनी मापन (ग्रेड 11), तकनीकी सहायक (भूविज्ञान), विधि अधिकारी, तकनीकी सहायक (भूभौतिकी), कर निर्धारण अधिकारी, जी.डी.ई. पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक, जिला कमांडेंट होम गार्ड, आबकारी निरीक्षक और उप जेलर सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 173 रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है।
 

विज्ञापन

हालांकि, परिस्थितियों या आवश्यकताओं के आधार पर रिक्तियों की संख्या बढ़ या घट सकती है। यूपीपीएससी के कैलेंडर में पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा 23 सितंबर से प्रस्तावित है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed