UPPSC UP TE Exam: यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस दिन होगा एग्जाम
UPPSC UP TE Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
UPPSC UP TE Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC ) ने तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (uppsc.up.nic.in) पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने व्याख्यता के अवशेष 16 विषयों में से आठ विषयों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के उपयोग करके प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर उम्मीदवारों को दो फोटो और आईडीप्रूफ की मूल एवं फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा।
- प्रवक्ता फॉर्मेसी
- प्रवक्ता आर्किटेक्चर
- प्रवक्ता टेक्सटाइल केमेस्ट्री
- प्रवक्ता टेक्सटाइल इंजीनियरिंग
- प्रवक्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्रियल एंड कंट्रोल विशिष्टता के साथ)
- प्रवक्ता टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी
- प्रवक्ता टेक्सटाइल डिजाइन प्रिंटिंग
- प्रवक्ता कारपेट टेक्नोलॉजी
इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा रविवार 20 अक्तूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक लखनऊ जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 16 में से 8 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। इस अभियान का लक्ष्य कुल 1370 रिक्तियों को भरना है।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 01 घण्टा 30 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बन्द कर दिया जायेगा।
कमेंट
कमेंट X