फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPPCL Admit Card 2022 for Junior Engineer Trainee Civil exam released at upenergy.in sarkari naukri

UPPCL Admit Card: यूपीपीसीएल जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 07 Jun 2022 11:22 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 07 Jun 2022 11:22 AM IST
सार

UPPCL Admit Card: इस खबर में हम आपको प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
 

विज्ञापन
UPPCL Admit Card 2022 for Junior Engineer Trainee Civil exam released at upenergy.in sarkari naukri
UPPCL Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

UPPCL Admit Card: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली ऑनाइन/कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र/Admit Card को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को यह प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेंगे। तो जिन उम्मीदवारों ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अपना प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन


UPPCL Admit Card: इतने पदों पर होनी है भर्ती 
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से  जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल भर्ती के माध्यम से कुल 25 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना प्रस्तावित है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि सीबीटी परीक्षा का आयोजन वाराणसी, लखनऊ, आगरा और मेरठ शहरों में किया जाएगा। 
विज्ञापन


UPPCL Admit Card: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे VACANCY/RESULTS के सेक्शन में जाएं।
  • अब यहां दिखाई दे रहे जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed