फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPMSP UP Board share tips for preparation of Class 10th SST Board Exam; Check here

UP Board Exams: बोर्ड परीक्षा के लिए ऐसे करें सामाजिक विज्ञान की तैयारी, यूपी बोर्ड ने साझा किए काम के टिप्स

Wed, 22 Jan 2025 05:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 05:07 PM IST
सार

UP Board Preparation Tips: यूपी बोर्ड ने परीक्षा की तैयारी में छात्रों की मदद के लिए काम के टिप्स साझा किए हैं। बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए सामाजिक विज्ञान विषय की तैयारी के लिए टिप्स साझा किए हैं।
 

विज्ञापन
UPMSP UP Board share tips for preparation of Class 10th SST Board Exam; Check here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UP Board Exams 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षा में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए सामाजिक विज्ञान विषय की बोर्ड के लिए कुछ जरूरी टिप्स साझा किए गए हैं। इन टिप्स को ध्यान में रखकर छात्र सामाजिक विज्ञान की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन

SSC Preparation Tip For Boards: सामाजिक विज्ञान की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए सामाजिक विज्ञान की तैयारी करते समय इन टिप्स का सहारा ले सकते हैं:

  • सामाजिक विज्ञान विषय के अन्तर्गत चार विषयों यथा इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र एवं अर्थशास्त्र का समावेश होता है। प्रत्येक विषय हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम का भली-भांति अध्ययन कर लें तथा उसकी पुनरावृत्ति अवश्य कर लें।
  • पाठ्यपुस्तकों का अध्ययन करते समय प्रत्येक अध्याय के विभिन्न पृष्ठों पर बॉक्स में दी गयी विषयवस्तु का भी अध्ययन अवश्य करें।
  • प्रत्येक अध्याय/प्रकरण/अवधारणा की पुनरावृत्ति करते समय उसके मुख्य बिन्दुओं को अभ्यास पुस्तिका में नोट करते चलें जिससे परीक्षा के समय उन्हें आसानी से दोहराया जा सके।
  • पाठ्यपुस्तक में किसी प्रकरण/टॉपिक से सम्बन्धित आरेख, चित्र एवं ग्राफ आदि को भली-भांति समझ कर अध्ययन कर लें तथा परीक्षा में उत्तर लिखते समय यथावश्यक उनका प्रयोग करें।
  • इतिहास उपविषय के अन्तर्गत ऐतिहासिक घटनाओं से सम्बंधित मुख्य बिन्दुओं को क्रमबद्ध रूप से संक्षेप में नोट करते हुए उनका लिखकर अभ्यास करें।
  • अर्थशास्त्र एवं भूगोल विषय में आंकड़ों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें एवं प्रश्नों के उत्तर देते समय यथावश्यक उसका उपयोग करें।
  • इतिहास एवं भूगोल विषय में निर्धारित मानचित्र सम्बन्धी प्रश्नों का अधिकाधिक अभ्यास करें।
  • भूगोल के मानचित्र सम्बन्धी प्रश्नों को दर्शाने के लिए प्रश्नपत्र में दिये गए चिह्नों का प्रयोग अवश्य करें।
  • प्रश्न पत्र के वर्णनात्मक भाग में लघु उत्तरीय एवं विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर लिखते समय प्रश्न की प्रकृति व आवश्यकतानुसार फ्लो चार्ट (flow chart) का भी प्रयोग करें। उदाहरणार्थ -

भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक विवरण उदाहरण
प्राथमिक क्षेत्रक (कृषि क्षेत्र) प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित गतिविधियाँ कृषि, मत्स्य पालन, खनन आदि।
द्वितीयक क्षेत्रक (विनिर्माण क्षेत्र) कच्चे माल को तैयार माल में बदलने की प्रक्रिया चीनी उद्योग, कपड़ा उद्योग आदि।
तृतीयक क्षेत्रक (सेवा क्षेत्र) सेवाओं से संबंधित आर्थिक गतिविधियाँ बैंकिंग, संचार, बीमा, रेलवे आदि।
  • प्रश्नों का उत्तर लिखते समय यथासम्भव नामांकित चित्रों, रेखाचित्रों एवं आंकड़ों का प्रयोग अवश्य करें। इससे आपके उत्तर अधिक प्रभावी होंगे।
  • प्रश्नों का उत्तर लिखते समय शब्द सीमा का ध्यान अवश्य रखें, जिससे पूरे प्रश्नपत्र को हल करने के लिए समय का उचित प्रबन्धन हो सके।
  • प्रश्न में जो अपेक्षा की गयी है उसी का उत्तर लिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Exam 2025: 24 फरवरी से होगी परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। 12वीं कक्षा की बॉर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी 2025 से लेकर 12 मार्च 2025 तक करवाया जाएगा। वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed