फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPMSP UP Board Result 2025 Date 15 April Fake Notice Viral; Know the truth behind this

UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़ा फर्जी नोटिस वायरल, 15 अप्रैल को नतीजे जारी होने का किया दावा

Sat, 12 Apr 2025 06:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 12 Apr 2025 06:19 PM IST
सार

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार 54 लाख से अधिक विद्यार्थियों को है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि 10वीं का परिणाम 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा। आइए इस नोटिस की सच्चाई जानते हैं...

विज्ञापन
UPMSP UP Board Result 2025 Date 15 April Fake Notice Viral; Know the truth behind this
UP Board Result 2025 Viral Notice - फोटो : Freepik - बाएं, X(@upboardpryj) - दाएं

विस्तार

UPMSP UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के 54 लाख से अधिक विद्यार्थियों को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा 15 अप्रैल को की जाएगी। यूपी बोर्ड ने इस नोटिस की सच्चाई बताई है। यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट यहां पढ़ सकते हैं
विज्ञापन


परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप अपना परिणाम सबसे पहले देख सकेंगे।
विज्ञापन

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

 

ये है वायरल नोटिस की सच्चाई

'X' पर वायरल एक नोटिस में दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे 15 अप्रैल, 2025 को घोषित किए जाएंगे। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि अभी तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा के लिए कोई आधिकारिक तिथि या समय की घोषणा नहीं की है। यूपी बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि छात्रों को सतर्क रहना चाहिए और विश्वसनीय जानकारी के लिए केवल आधिकारिक हैंडल का ही पालन करना चाहिए।
 


छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि यह अधिसूचना झूठी और भ्रामक है। जिस ट्विटर हैंडल से यह सूचना सार्वजनिक की गई है, वह आधिकारिक नहीं है। इसलिए छात्रों से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और आधिकारिक हैंडल से ही जुड़े रहें। विश्वसनीय जानकारी के लिए आप अमर उजाला के शिक्षा सेक्शन में भी नियमित विजिट कर सकते हैं।

कब तक आएगा रिजल्ट?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच किया गया था। बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है।

ताजा अपडेट के अनुसार, 9 अप्रैल के बाद से परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट तैयार होने में लगभग 15 दिन का समय लगेगा। ऐसे में संभावना है कि (UP Board Result 2025) अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परिणाम घोषित किया जा सकता है। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड दोनों कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन जारी करता है।

विज्ञापन

UP Board Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

UP Board Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले चेक करें अपना रिजल्ट

नतीजों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही आपको यहां अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed