फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Compartment Exam Date Sheet 2023 Out Check UP Board Class 10th and 12th Compartment Exam Time Table

UP Board 2023: यूपी बोर्ड इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट तिथि घोषित, 44669 विद्यार्थी देंगे 10वीं-12वीं की परीक्षा

Fri, 23 Jun 2023 10:36 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 10:36 AM IST
सार

UP Board 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो छात्र यूपी बोर्ड पूरक परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर टाइम-टेबल देख सकते हैं। 

विज्ञापन
UP Board Compartment Exam Date Sheet 2023 Out Check UP Board Class 10th and 12th Compartment Exam Time Table
UP Board Compartment Exam 2023 Dates Out - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPMSP UP Board Compartment Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो छात्र यूपी बोर्ड पूरक परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर टाइम-टेबल देख सकते हैं। 

विज्ञापन

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएमएसपी 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

UPMSP Compartment Exam 2023: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा विवरण

यूपी बोर्ड-2023 की 10वीं और 12वीं की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई। परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 44669 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाई स्कूल में इंप्रूवमेंट के लिए 18,400 और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 26,296 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
 

UP Board Compartment Exam 2023दो पाली में होगी परीक्षा

यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा 15 जुलाई को दो पालियों में होगी। 10वीं इंप्रूवमेंट की परीक्षा पहली पाली में सुबह 8 से 11.15 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों के जनपद मुख्यालय में बनाए गए केंद्र पर होगी। परीक्षाओं के लिए बोर्ड की तरफ से सात जून तक आवेदन लिए गए थे।

 

विज्ञापन

UP Board Compartment Exam 2023विद्यालयों से भी मिलेंगे प्रवेश पत्र

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी हो गई है। इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर किया जा सकेगा। पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी परीक्षार्थी संपर्क करके एडमिट कार्ड हासिल कर सकेंगे। परीक्षा कक्ष के भीतर परीक्षार्थियों को मोबाइल, पेजर, या किसी भी अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा
 

UP Board Result 2023: 10वीं में 89.78 तो 12वीं में 75.52 फीसदी सफल

इस साल परीक्षा में हाईस्कूल में 89.78 तो इंटरमीडिएट में 75.52 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट results.amarujala.com और upresults.nic.in पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट चेक किया जा सकता है। जो छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं या अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed