फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPMSP UP Board 12th Paper Leak Know What is Paper Code Series Why Exam Cancelled only in 24 District

UP Board Paper Leak: यूपी बोर्ड पेपर लीक के बावजूद 51 जिलों में हुई अंग्रेजी की परीक्षा, जानिए क्या है वजह?

Wed, 30 Mar 2022 07:24 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 07:24 PM IST
सार

UP Board 12th Paper Leak: यूपीएमएसपी ने 24 जिलों में द्वितीय पाली में निर्धारित अंग्रेजी विषय की परीक्षा के शुरू होने से पहले ही, उसे रद्द करने की घोषणा कर दी। जबकि शेष 51 जिलों में यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय का पेपर यथावत लिया गया है। आखिर ऐसा क्यों? 

विज्ञापन
UPMSP UP Board 12th Paper Leak Know What is Paper Code Series Why Exam Cancelled only in 24 District
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board 12th Paper Leak: यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के दौरान कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय का पेपर लीक हो गया है। पेपर लीक के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी ने 24 जिलों में द्वितीय पाली में निर्धारित अंग्रेजी विषय की परीक्षा के शुरू होने से पहले ही, उसे रद्द करने की घोषणा कर दी। जबकि शेष 51 जिलों में यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय का पेपर यथावत लिया गया है।

विज्ञापन

ऐसे में आपके मन में भी कुछ सवाल कौंध रहे होंगे कि 24 और 51 जिलों में परीक्षा को लेकर अलग-अलग मानदंड अपनाए जाने की वजह क्या है? क्यों सिर्फ 24 जिलों में ही परीक्षा रद्द की गई? तथा यूपीएमएसपी ने शेष 51 जिलों में परीक्षा रद्द क्यों नहीं की गई? तो चिंता मत कीजिए हम यहां आपको विस्तार से बता रहे हैं कि आखिर यह पूरा माजरा क्या है? आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

 

चार सेट में बनाए जाते हैं पेपर, दो सीरीज के निरस्त हुए
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सामान्य तौर पर परीक्षा के लिए चार से पांच सेट में पेपर तैयार किए जाते हैं। यूपीएमएसपी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रश्न पत्र के लीक की आशंका के कारण कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय की सीरीज-316 ईडी तथा 316 ईआई सीरीज के पेपर निरस्त किए गए हैं। ध्यान देने वाले बात यह है कि बोर्ड की ओर से इन सीरीज के पेपर जिन 24 जिलों में भेजे गए थे, सिर्फ उन्हीं जिलों में परीक्षा रद्द की गई है।  

यह भी पढ़ें : UP Board 2022 Paper Leak: 12वीं अंग्रेजी के 316 ईडी और 316 ईआई सीरीज के पर्चे लीक, जानिए क्या हैं ये कोड

क्या होती है पेपर सीरीज? 
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक की ओर से परीक्षाओं को बेहतरीन और गोपनीय तरीके से संचालित करने के लिए प्रश्न पत्रों के लिए एक कोड सीरीज तैयार की जाती है। प्रत्येक विषय के पेपर पर एक कोड सीरीज प्रिंट की जाती है। प्रश्न पत्र के अगर चार सेट हैं तो चारों पर अलग सीरीज के कोड होंगे। इसी संख्या के आधार पर परीक्षा में प्रश्न पत्रों का वितरण होता है।
 

विज्ञापन

पेपर लीक के बावजूद यूपी 51 जिलों में कैसे हुई परीक्षा?

वहीं, अब आप सोच रहे होंगे कि पेपर लीक के बावजूद 51 जिलों में परीक्षा कैसे आयोजित की गई तो बता दें कि बुधवार को परीक्षा के लिए निर्धारित जो पेपर लीक हुए हैं उन पर सीरीज-316 ईडी तथा 316 ईआई अंकित थी। इसके आधार पर बोर्ड अधिकारियों ने तुरंत पता लगा लिया कि किस-किस जिले से संबंधित प्रश्न पत्र लीक हुए हैं। ऐसे में सिर्फ उन्हीं के पेपर निरस्त किए गए हैं। बाकी 51 जिलों में दूसरी सीरीज के प्रश्न पत्र भेजे गए थे, इसलिए वहां परीक्षा पूर्ववत आयोजित की गई। 

यह भी पढ़ें : UP Board Paper Leak: पेपर के चार सेट, सील को लेकर भी तमाम नियम, फिर कैसे लीक कैसे हो जाता है पेपर?

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed