फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPMSP UP Board 10th Date Sheet 2025 out at upmsp.edu.in; Check all dates here

UPMSP UP Board 10th Date Sheet 2025: यहां देखें यूपी बोर्ड 10वीं की पूरी डेटशीट, जानें कब कौन सी परीक्षा

Mon, 18 Nov 2024 09:50 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 09:50 PM IST
सार

UP Board High School Date Sheet 2025: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जो भी छात्र इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे यहां परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPMSP UP Board 10th Date Sheet 2025 out at upmsp.edu.in; Check all dates here
UPMSP UP Board 10th Date Sheet 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPMSP 10th Exam Dates 2025: यूपी बोर्ड (UPMSP) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऐसी खबरें मिल रहीं थी कि महा कुंभ (Maha Kumbh) के कारण इस बार बोर्ड परीक्षाएं देरी से आयोजित की जा सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं समय से ही आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in. पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

UP Board 10th Exam Date: 24 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। 10वीं की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली का समय सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.45 बजे तक रहेगा। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 02.00 बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक चलेगी।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 12वीं की पूरी डेटशीट यहां देखें, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board 10th Date Sheet 2025: यहां देखें पूरा कार्यक्रम

यूपी में 10वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरूआत हिंदी विषय के साथ होगी। गणित विषय की परीक्षा पहली पाली में शनिवार, 01 मार्च को आयोजित की जाएगी। वहीं, अंग्रेजी की परीक्षा शुक्रवार, 07 मार्च को पहली पाली में होगी। यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा के छात्र नीचे परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
 

तारीख समय विषय
24 फरवरी, 2025 सुबह 08.30 से 11.45 बजे हिंदी
प्रारंभिक हिंदी
दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे सैन्य विज्ञान
28 फरवरी, 2025 सुबह 08.30 से 11.45 बजे पाली, अरबी, फारसी
दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे संगीत गायन
01 मार्च, 2025 सुबह 08.30 से 11.45 बजे गणित
दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे आटोमोबाइल्स
वाणिज्य
03 मार्च, 2025 सुबह 08.30 से 11.45 बजे संस्कृत
दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे संगीत वादन
04 मार्च, 2025 सुबह 08.30 से 11.45 बजे विज्ञान
दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे कृषि
05 मार्च, 2025 सुबह 08.30 से 11.45 बजे मानव विज्ञान
दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे एनसीसी
06 मार्च, 2025 सुबह 08.30 से 11.45 बजे रिटेलट्रेडिंग (खुदरा व्यापार)
दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे मोबाइल रिपेयर    
07 मार्च, 2025 सुबह 08.30 से 11.45 बजे अंग्रेजी
दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे सुरक्षा
08 मार्च, 2025 सुबह 08.30 से 11.45 बजे गृहविज्ञान (केवल बालिकाओं के लिये) गृहविज्ञान - (बालकों के लिये तथा उन बालिकाओं के लिये जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)
दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे कम्प्यूटर
10 मार्च, 2025 सुबह 08.30 से 11.45 बजे चित्रकला, रजनकला
दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे आई०टी०/आई०टी०ई०एस०
11 मार्च, 2025 सुबह 08.30 से 11.45 बजे सामाजिक विज्ञान
दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे सिलाई
12 मार्च, 2025 सुबह 08.30 से 11.45 बजे गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगला मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली    
दोपहर 02.00 से शाम 05.15 बजे इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबन्धन, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर,

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed