फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPJEE round 2 seat allotment result out check at jeecup.admissions.nic.in

UPJEE Round 2: यूपी जेईई के दूसरे राउंड का आवंटन रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 28 Aug 2023 10:35 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 28 Aug 2023 10:35 AM IST
सार

UPJEE Round 2: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2023 के दूसरे दौर का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
UPJEE round 2 seat allotment result out check at jeecup.admissions.nic.in
UPJEE (JEECUP) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPJEE Round 2 Seat Allotment Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2023 के दूसरे दौर का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना आवंटन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को 20 से 30 अगस्त के बीच अपने विकल्पों को फ्रीज या फ्लोट करना होगा। सीट स्वीकृति और सुरक्षा शुल्क जमा करने का भी यही शेड्यूल है। इस दौर के लिए दस्तावेज सत्यापन और शेष शुल्क 30 अगस्त तक जिला सहायता केंद्रों पर जमा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईईसीयूपी 31 अगस्त को तीसरे राउंड का आवंटन परिणाम घोषित करेगा। दूसरे राउंड के आवंटन परिणामों की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

UPJEE Round 2 ऐसे करें चेक

  • जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

  • अब आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • सीट आवंटन परिणाम अगले पेज पर होगा।

  • इसे जांचें और पेज डाउनलोड करें।

जेईईसीयूपी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग और अपग्रेडेशन सुविधा भी आज से शुरू होगी। काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed