UPJEE Round 2: यूपी जेईई के दूसरे राउंड का आवंटन रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
UPJEE Round 2: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2023 के दूसरे दौर का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है।
विस्तार
UPJEE Round 2 Seat Allotment Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2023 के दूसरे दौर का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना आवंटन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर देख सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को 20 से 30 अगस्त के बीच अपने विकल्पों को फ्रीज या फ्लोट करना होगा। सीट स्वीकृति और सुरक्षा शुल्क जमा करने का भी यही शेड्यूल है। इस दौर के लिए दस्तावेज सत्यापन और शेष शुल्क 30 अगस्त तक जिला सहायता केंद्रों पर जमा होगा।
जेईईसीयूपी 31 अगस्त को तीसरे राउंड का आवंटन परिणाम घोषित करेगा। दूसरे राउंड के आवंटन परिणामों की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
UPJEE Round 2 ऐसे करें चेक
-
जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
सीट आवंटन परिणाम अगले पेज पर होगा।
-
इसे जांचें और पेज डाउनलोड करें।
जेईईसीयूपी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग और अपग्रेडेशन सुविधा भी आज से शुरू होगी। काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X