UPJEE 2022: यूपीजेईई परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
UPJEE 2022 में 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे जिनका जवाब 2.5 घंटे में देना होगा। उम्मीदवारों को हर सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रश्न-पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में मिलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPJEE 2022: उत्तर प्रदेश की संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद जो यूपीजेईई परीक्षा का आयोजन कराती है, ने यूपीजेईई, 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in या फिर jeecup.admissions.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
UPJEE 2022: इस तारीख तक करें आवेदन
UPJEE 2022 के लिए आवेदन की आखिर तारीख 17 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की गई थी। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2022 तक कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरा कर लें।
UPJEE 2022: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
UPJEE 2022 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे जिनका जवाब 2.5 घंटे में देना होगा। उम्मीदवारों को हर सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रश्न-पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में मिलेंगे।
UPJEE 2022: परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 15 फरवरी, 2022
- आवेदन समाप्त होने की तारीख- 30 अप्रैल, 2022
- प्रवेश पत्र जारी होंगे- 29 मई, 2022
- परीक्षा की तारीखें- 6 से 9 जून 2022 (ग्रुप ए और ई1, ई2) 10 जून 2022 (ग्रुप बी, सी, डी, एफ, जी, एच, आई और के) 11 से 12 जून 2022 (ग्रुप एल)
- उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख- जून, 2022
- परिणाम जारी होने की तारीख- 17 जून, 2022
- काउंसलिंग शुरू होने की तारीख- 20 जून से 15 अगस्त, 2022
UPJEE 2022: आवेदन शुल्क
- सामान्य और ओबीसी के लिए- 300 रुपये
- एससी और एसटी के लिए- 200 रुपये
UPJEE 2022: कैसे कर सकते हैं आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in या फिर jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JEECUP 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के पंजीयन और लॉगिन करें।
- अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क को जमा करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X