फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPJEE 2023 admit card released download online at jeecup.admissions.nic.in

JEECUP Admit Card 2023: यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 27 Jul 2023 04:56 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 27 Jul 2023 04:56 PM IST
सार

UPJEE 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 (UPJEE 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPJEE 2023 admit card released download online at jeecup.admissions.nic.in
JEECUP (UP JEE Polytechnic) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Polytechnic Admit Card 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 (UPJEE 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था, वे अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

JEECUP 2023 परीक्षा तिथि

यूपीजेईई 2023 ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 02 से 07 अगस्त, 2023 तक आयोजित होने वाली है। पहले परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से इसे टाल दिया गया था। यूपीजेईई उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP JEE परीक्षा पैटर्न

UP JEE की यह परीक्षा 03 घंटे की होगी, जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल एमसीक्यू (MCQ) होंगे। कैंडिडेट्स इस बात का खास ख्याल रखें कि इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी है। एक गलत जवाब के लिए आपका 1 नंबर कट जाएगा, वहीं 1 सही जवाब के लिए 4 नंबर मिलेंगे। इस परीक्षा में तीन विषयों (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ) से सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

JEECUP 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर यूपीजेईई 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

इस बात का रखें खास ख्याल

जो भी कैंडिडेट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड और एक सरकारी आईडी प्रूफ के साथ समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुच जाएं। ध्यान रहे अपने साथ सरकारी आईडी प्रूफ याद से लेकर जाएं, क्योंकि इसके बिना आपको परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed