UPAVP Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में इंजीनियरों के लिए बंपर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
UPAVP Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम कुल 182 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPAVP Recruitment 2022: अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया के समाप्त होने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको इस खबर में बताएंगे। आइए जानते हैं-:
UPAVP Recruitment 2022: इस तारीख तक ही होंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी है। इसके लिए आखिरी तारीख नजदीक है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन 04 अगस्त, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन जमा कर लें।
UPAVP Recruitment 2022: इतने पदों पर है भर्ती
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम कुल 182 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35000 रुपए और जूनियर इंजीनियर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
UPAVP Recruitment 2022: भर्ती का विवरण-:
कुल पदों की संख्या- 182
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए पदों की संख्या- 16
- असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए पदों की संख्या- 04
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए पदों की संख्या- 150
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए पदों की संख्या- 12
UPAVP Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में बीई या बीटेक की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा का होना आवश्यक है। आवेदको की आयु-सीमा न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं-: UPAVP Recruitment 2022
इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X