फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP STF caught 16 solving UP Board 10th English paper in Hardoi, 14 from principal's residence

UP Board: 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए 16 लोग, स्पेशल टास्क फोर्स ने मारा छापा

Sat, 08 Mar 2025 08:05 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 08:05 PM IST
सार

UP Board: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा में यूपी एसटीएफ ने 16 लोगों को नकल करते हुए पकड़ा है। यह परीक्षा शुक्रवार को सुबह 8:30 से 11:45 बजे के बीच आयोजित की गई थी। 
 

विज्ञापन
UP STF caught 16 solving UP Board 10th English paper in Hardoi, 14 from principal's residence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने दो अलग-अलग छापों में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान नकल करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह परीक्षा शुक्रवार को सुबह 8:30 से 11:45 बजे के बीच आयोजित की गई थी। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

पहला मामला: स्कूल प्रिंसिपल के घर पर नकल

अधिकारी के अनुसार, पहले मामले में 14 लोग एक स्कूल प्रिंसिपल के घर पर उत्तर पुस्तिकाओं में उत्तर लिखते हुए पाए गए। विशेष कार्य बल (STF) और जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने हरदोई जिले के कटियामऊ गांव स्थित जगन्नाथ सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज पर छापा मारा।

सूचना के आधार पर टीम ने स्कूल से 3-4 किलोमीटर दूर स्थित प्रिंसिपल के घर पर भी छापा मारा, जहां 5 पुरुष और 9 महिलाएं परीक्षा के उत्तर लिख रही थीं। उनमें से एक व्यक्ति ने खुद को स्कूल का शिक्षक बताया। छापे के दौरान 20 उत्तर पुस्तिकाएं जब्त की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला: कॉलेज के बाहर सॉल्वरों का गिरोह सक्रिय

दूसरी घटना जिले के दलेल नगर इलाके में सामने आई, जहां जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज के बाहर दो महिलाएं प्रश्नपत्र हल करती हुईं पकड़ी गईं।

जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद के अनुसार, ये महिलाएं सॉल्वर गिरोह से जुड़ी थीं और परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की जगह नकल कर रही थीं। STF की टीम ने इन दोनों महिलाओं समेत कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से बरामद उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्नपत्रों को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक और अधिकारी हटाए जाएंगे

इस नकल कांड के बाद, दोनों परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को हटाने का निर्णय लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों, बाह्य व्यवस्थापकों और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed