{"_id":"677d253b50e245183c0e00aa","slug":"up-school-closed-all-schools-up-to-12th-standard-closed-in-this-district-of-up-order-issued-2025-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP School Closed: सर्दियों में बच्चों की मौज! यूपी के इस जिले में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद; आदेश जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP School Closed: सर्दियों में बच्चों की मौज! यूपी के इस जिले में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद; आदेश जारी
Wed, 08 Jan 2025 08:55 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 08 Jan 2025 08:55 AM IST
सार
UP School Closed: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम अपने चरम पर है। इसी को देखते हुए लखीमपुर खीरी के डीएम ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी करने का आदेश किया है।
विज्ञापन
up school holiday
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP School Closed: उत्तर प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर की चपेट में है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण लोग घरों में बंद रहने को मजबूर हो गए हैं। यूपी के ज्यादातार इलाकों में पिछले कई दिनों से सूर्य के दर्शन नहीं हुए हैं। ठंड को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के कई जिलों में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं।
विज्ञापन
इंटर तक की कक्षाएं स्थगित
लखीमपुर खीरी के डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। जारी आदेश में डीआईओएस ने बताया कि ठंड के कारण सभी बोर्डों की नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक स्थगित रहेंगी। हालांकि, यदि किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में प्रायोगिक परीक्षाओं या प्री-बोर्ड परीक्षाओं का समय पहले से तय किया गया है, तो हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को समय से बुलाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X