{"_id":"5d280a3e8ebc3e6cc92d5d87","slug":"up-rajarshi-tandon-open-university-starts-4-new-courses-admission-is-open-for-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के इस विश्वविद्यालय में शुरू हुए चार नये कोर्स, जारी है प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
उत्तर प्रदेश के इस विश्वविद्यालय में शुरू हुए चार नये कोर्स, जारी है प्रवेश प्रक्रिया
Fri, 12 Jul 2019 09:49 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Fri, 12 Jul 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में इस शैक्षणिक सत्र से चार नये कोर्स शुरू हो रहे हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने शैक्षिक सत्र 2019- 2020 से चार नये कोर्स शुरू करने की अनुमति दे दी है। ये नये कोर्स हैं - बीएससी, बीएससी इन ह्यूमन न्यूट्रिशन, एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन और एमए होम साइंस।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने इसी सत्र से इन सभी चार कोर्सेज में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू की गई है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय निदेशिका डॉ. कविता त्यागी ने बताया कि इसी सत्र से एमए योग, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जीएसटी भी शुरू हो चुका है। ऐसे विद्यार्थी, जो इंटरमीडिएट में कम अंक प्राप्त करने के कारण राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में बीएससी, एमएससी केनियमित कोर्सेज में दाखिले से वंचित रह गए हैं, उनके लिए यहां मौका है। ऐसे छात्र - छात्राएं उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में खुले अध्ययन केन्द्रों में प्रवेश लेकर अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X