JEECUP Round 5 Result: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश के राउंड-5 का आवंटन जारी, सीट मिली तो 14 अगस्त तक करें ये काम
JEECUP Round 5 Seat Allotment Result: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के राउंड 5 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज 11 अगस्त को जारी हो गया है। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिली है, उन्हें तय समय में फीस जमा करने के साथ जिला सहायता केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा।
विस्तार
JEECUP Round 5 Seat Allotment Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के राउंड 5 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज यानी 11 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। सीट अलॉटमेंट में संस्थान और पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
राउंड 5 में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को तय समय के भीतर सीट स्वीकार करनी होगी और सीट स्वीकृति शुल्क जमा करना होगा। इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित जिला सहायता केंद्र पर भी जाना होगा। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी तारीखें इस प्रकार हैं:
| प्रक्रिया | तारीख |
|---|---|
| राउंड 5 च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग | 6 से 10 अगस्त 2026 |
| राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 11 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन सीट स्वीकृति और फीस भुगतान | 12 से 14 अगस्त 2026 |
| जिला सहायता केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन | 12 से 14 अगस्त 2026 |
| राउंड 4 और 5 की आवंटित सीट वापस लेने की तारीख | 15 अगस्त 2026 |
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में कौन-सी जानकारी होगी?
अभ्यर्थी अपने अलॉटमेंट रिजल्ट में ये जानकारियां देख सकेंगे:
- नाम
- आवेदन संख्या
- रैंक
- आवंटित सीट
- पाठ्यक्रम
- श्रेणी
कैसे डाउनलोड करें राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर Candidate Activity सेक्शन में दिए गए JEECUP Round 5 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके Sign in करें।
- लॉगिन विंडो में सीट अलॉटमेंट स्टेटस वाले सेक्शन में जाएं।
- सीट अलॉटमेंट स्टेटस पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X