फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP PET Exam 2022 Guidelines Know Sarkari Exam Eligibility, Strategy Preparation Tips In Hindi

UP PET 2022: शुरू हुई यूपी पीईटी परीक्षा, शामिल हो रहे हैं तो जान लें अहम नियम

Sat, 15 Oct 2022 12:09 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 15 Oct 2022 12:09 PM IST
सार

UP PET 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की जा रही परीक्षा में करीब 37 लाख उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
UP PET Exam 2022 Guidelines Know Sarkari Exam Eligibility, Strategy Preparation Tips In Hindi
UP PET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP PET 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन साल 2022-2023 में यूपी सरकार की ओर से जारी की जाने वाली समूह ग भर्तियों के लिए इस परीक्षा में पात्रता हासिल करना आवश्यक होता है। आयोग की ओर से पीईटी परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। ऐसे में हम परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों के लिए हम लेकर आए हैं परीक्षा से जुड़े कुछ अहम नियम और गाइडलाइंस जो उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा के दौरान पालन किया जाना आवश्यक है। 

विज्ञापन

600 अतिरिक्त बसें चलेंगी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की जा रही परीक्षा में करीब 37 लाख उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को केंद्र तक पहुंचाने की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन विभाग की ओर से 600 अतिरिक्त बसें चलाई जाने की घोषणा की गई है। हालांकि, यात्रा के लिए शुल्क भी देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें अहम गाइडलाइंस
  • उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने के समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, जिससे भीड़ से बचे जा सके।
  • उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र लेकर ही आएं, वरना उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • प्रवेश पत्र को साथ में एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर आएं।
  • परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इयरफोन, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ियां या अध्ययन सामग्री जैसे कोरा कागज, किताबें, नोटबुक आदि जैसी कोई भी प्रतिबंधित सामाग्री लेकर न आएं।
  • उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में आस-पास में ताक-झांक या पूछताछ न करें।
  • परीक्षा केंद्र पर कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
  • उम्मीदवार परीक्षा समाप्त होने के बाद ही अपनी सीट को छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed