फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET UG Counselling 2026: Round 2 Seat Allotment Result Today, Check Admission Details

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग: दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम आज, जारी होने पर ऐसे करें चेक, जानें आगे क्या करना होगा

Fri, 25 Sep 2026 04:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 25 Sep 2026 04:07 PM IST
सार

UP NEET UG Counselling 2026: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम आज, 25 सितंबर को जारी किया जाएगा। सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को 26 सितंबर से 1 अक्तूबर तक आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा। प्रवेश नहीं लेने पर सुरक्षा राशि जब्त हो सकती है।
 

विज्ञापन
UP NEET UG Counselling 2026: Round 2 Seat Allotment Result Today, Check Admission Details
UP NEET UG Counselling 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

UP NEET UG Counselling 2026: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के दूसरे चरण का सीट आवंटन परिणाम आज, 25 सितंबर को जारी किया जाएगा। दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर देख सकेंगे। सीटों का आवंटन दूसरे चरण की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

कब डाउनलोड कर सकेंगे आवंटन पत्र?

दूसरे चरण में सीट पाने वाले अभ्यर्थी 26 सितंबर से 1 अक्तूबर 2026 तक अपना सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को तय समय के भीतर आवंटित सीट से जुड़े अगले चरण पूरे करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट मिलने के बाद प्रवेश नहीं लिया तो क्या होगा?

  • दूसरे चरण में सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी या निजी मेडिकल या डेंटल कॉलेज में आवंटित सीट पर प्रवेश लेना होगा।
  • अगर कोई अभ्यर्थी दूसरे चरण में आवंटित सीट पर प्रवेश नहीं लेता है, तो उसकी पूरी सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी।
  • ऐसे अभ्यर्थी तीसरे चरण की काउंसलिंग में तभी शामिल हो सकेंगे, जब वे दोबारा निर्धारित सुरक्षा राशि जमा करेंगे।


अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे दूसरे चरण की काउंसलिंग से जुड़े आगे के निर्देश और अपडेट के लिए यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

विज्ञापन

कैसे देखें सीट आवंटन परिणाम?

दूसरे चरण के लिए पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी इन आसान चरणों से अपना सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के दूसरे चरण के सीट आवंटन परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा।
  • मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें और जमा करें।
  • आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम में दी गई जानकारी जांचें और इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए इसकी एक प्रति निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed