फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET PG Counselling 2024 Round 1 registration begins at upneet.gov.in; Check list of documents here

UP NEET PG 2024: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, जानें किन दस्तावेज की पड़ेगी आपको जरूरत

Mon, 23 Sep 2024 03:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 23 Sep 2024 03:07 PM IST
सार

UP NEET PG Counselling Registration: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार काउंसलिंग में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे नीचे आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
UP NEET PG Counselling 2024 Round 1 registration begins at upneet.gov.in; Check list of documents here
नीट पीजी काउंसलिंग 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UP NEET PG Counselling 2024: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने आज, 23 सितंबर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (NEET PG 2024) काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल होने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण विंडो 6 दिनों के लिए खुली रहेगी।

विज्ञापन


आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर शाम 5 बजे तक है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को गैर-वापसी योग्य काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा, जोकि 3,000 रुपये है।

विज्ञापन

कब होगा सीट आवंटन?

यूपी नीट पीजी सीट आवंटन परिणाम तिथि और पूरा कार्यक्रम अभी घोषित होना बाकी है। यूपी नीट पीजी सीट आवंटन कई कारकों से प्रभावित होता है, जिसमें उम्मीदवारों के नीट पीजी स्कोर, कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के लिए उनकी प्राथमिकताएं, विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में सीटों की उपलब्धता और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) जैसी विभिन्न श्रेणियों के लिए सीटें आवंटित करने वाली आरक्षण नीति शामिल है।

सुरक्षा जमा शुल्क

उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए विकल्प भरने के लिए सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना होगा। सरकारी क्षेत्र (MD, MS, डिप्लोमा, DNB पाठ्यक्रम) की सीटों के लिए सुरक्षा शुल्क 30,000 रुपये और निजी क्षेत्र (MD, MS पाठ्यक्रम) की सीटों के लिए 2,00,000 रुपये है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI के माध्यम से ऑनलाइन मोड में सुरक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन

नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज 

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी -

  • आवंटन पत्र की प्रति
  • नीट पीजी एडमिट कार्ड
  • नीट पीजी, एमडीएस स्कोर कार्ड
  • कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • एमबीबीएस की सभी परीक्षाओं की मार्कशीट
  • एमबीबीएस उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र
  • अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण-पत्र
  • स्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्र (राज्य चिकित्सा परिषद्, एमसीआई, डीसीआई)
  • आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed