UP NEET PG Counselling 2023: दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण आज से शुरू, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया
UP NEET PG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) उत्तर प्रदेश की तरफ से यूपी नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP NEET PG Counselling 2023 Round 2: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) उत्तर प्रदेश की तरफ से यूपी नीट पीजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 25 अगस्त 11 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। काउंसलिंग की यह प्रक्रिया सोमवार 28 अगस्त 2023 सुबह 11 बजे तक चलेगी।
यूपी नीट पीजी के पहले राउंड की काउंसलिंग में जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित नहीं की गईं, वे दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं और पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 25 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक 3000 रुपये के पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण नही कराया था, उन्हें दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए 3000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। पहले राउंड में पंजीकृत उम्मीदवारों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद 29 अगस्त को मेरिट सूची की घोषणा की जाएगी।
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 01 सितंबर से 04 सितंबर 2023 सुबह 11 बजे तक चलेगी। इसके बाद सीट आवंटन का परिणाम 05/06 सितंबर को घोषित किया जाएगा। आवंटन पत्र 08 से 12 सितंबर 2023 तक डाउलोड किया जा सकेगा। उम्मीदवार 08,09, 11 और 12 सिंतबर तक प्रवेश ले सकेंगे। 05 सितंबर से सत्र की शुरुआत हो जाएगी।
UP NEET PG Counselling इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
-
नीट पीजी 2023 एडमिट कार्ड
-
नीट पीजी 2023 परिणाम/स्कोरकार्ड
-
यूपी नीट 2023 काउंसलिंग के आवेदन पत्र की प्रति
-
दसवीं कक्षा का प्रमाणपत्र (जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में)
-
एमबीबीएस मार्कशीट (सभी)
-
उत्तीर्ण प्रमाणपत्र (एमबीबीएस डिग्री पाठ्यक्रम)
-
इंटर्नशिप समापन प्रमाणपत्र
-
एमसीआई/एसएमसी द्वारा जारी स्थायी/अनंतिम पंजीकरण प्रमाणपत्र
-
विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
-
जाति/समुदाय प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
UP NEET PG Counselling 2023 ऐसे करें पंजीकरण
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
-
अब अपने मोबाइल नंबर और ईमेल का उपयोग करके पंजीकरण करें।
-
पंजीकरण के बाद, यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के आवेदन पत्र पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
-
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X