फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET counselling 2025 round 1 registration start at dgme.up.gov.in; fee payment last date July 28

UP NEET Counselling 2025: यूपी नीट काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आज से करें आवेदन, 28 जुलाई तक भर दें फॉर्म

Fri, 18 Jul 2025 02:53 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 18 Jul 2025 02:53 PM IST
सार

UP NEET Counselling 2025: यूपी नीट काउंसलिंग 2025 के तहत राउंड 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, जो उम्मीदवार नीट 2025 परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब 28 जुलाई 2025 तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।  

विज्ञापन
UP NEET counselling 2025 round 1 registration start at dgme.up.gov.in; fee payment last date July 28
NEET - फोटो : freepik

विस्तार

UP NEET Counselling 2025 Round 1: उत्तर प्रदेश NEET काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड का पंजीकरण आज, 18 जुलाई 2025, दोपहर 2 बजे से शुरी कर दी है। योग्य उम्मीदवार dgme.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए की जा रही है।

विज्ञापन

28 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीकरण  

उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग 2025 के राउंड 1 के लिए पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। हालांकि, राउंड 1 की सीट आवंटन की तारीख और कॉलेज रिपोर्टिंग की समयसीमा अभी घोषित नहीं की गई है, जिसे जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन

राज्य कोटे की 85% सीटों पर मिलेगा दाखिला

नीट 2025 उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश राज्य कोटे की 85% MBBS और BDS सीटों के लिए काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं। सीटों का आवंटन अभ्यर्थियों की रैंक, भरी गई कॉलेज प्राथमिकताओं और अन्य आरक्षण नियमों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP NEET Counselling 2025: पंजीकरण शुल्क अनिवार्य

यूपी नीट काउंसलिंग 2025 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। यह शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। बिना शुल्क जमा किए उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे।

इन दस्तावेजों का होगा ऑनलाइन सत्यापन

उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेज https://upneet.gov.in वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। इन दस्तावेजों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट, आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), और निवास प्रमाणपत्र शामिल हैं। इन दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।

सिक्योरिटी फीस देना होगा जरूरी

काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को तय सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी। सरकारी मेडिकल/डेंटल कॉलेज के लिए 30,000 रुपये प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के लिए 2,00,000 रुपये और प्राइवेट डेंटल कॉलेज के लिए 1,00,000 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

दोनों तरह की सीटों के लिए कितनी देनी होगी फीस?

अगर कोई उम्मीदवार सरकारी और निजी दोनों तरह की मेडिकल और डेंटल कॉलेज की सीटों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे अधिकतम 2,00,000 रुपये सिक्योरिटी फीस के रूप में जमा करनी होगी। डेंटल सीटों के लिए भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 1,00,000 रुपये जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed