फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP JEECUP Admissions 2022 Details here JEECUP Online Counselling likely to begin from September 7

UP JEECUP Admissions 2022: इस दिन शुरू होगी यूपी जेईईसीयूपी काउंसलिंग, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Sun, 04 Sep 2022 08:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 04 Sep 2022 08:18 PM IST
सार

UP JEECUP Admissions Counselling 2022: UP JEE के दाखिलों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया बुधवार, 07 सितंबर, 2022 से शुरू होने की उम्मीद है। दाखिले लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपडेट रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in पर विजिट करते रहें।

विज्ञापन
UP JEECUP Admissions 2022 Details here JEECUP Online Counselling likely to begin from September 7
UPJEE 2022 Counselling - फोटो : Social Media

विस्तार

UP JEE Admissions JEECUP Online Counselling 2022: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद पॉलिटेक्निक (यूपी जेईईसीयूपी) काउंसलिंग 2022 सभी उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट पर जारी एक अधिसूचना के अनुसार बुधवार, 07 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in पर जा सकते हैं।  

विज्ञापन

UP JEECUP काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जल्द होगा जारी
यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2022 में मेरिट हासिल करने वाले उम्मीदवार इस यूपी पॉलिटेक्निक जेईई काउंसलिंग के शुरू होने के बाद इसमें भाग ले सकेंगे। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि एक बार यूपी उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी होने के बाद, अमर उजाला की ओर से आपको सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन

UP JEECUP प्रारंभिक अधिसूचना जारी, संभावित तिथि का एलान

यूपी जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2022 शेड्यूल बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित होने की उम्मीद है। वास्तविक अधिसूचना में लिखा है, 2022 के दाखिलों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया बुधवार, 07 सितंबर, 2022 से शुरू होने की उम्मीद है। दाखिले लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपडेट रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in पर विजिट करते रहें।
 

UP JEECUP पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के लिए तैयार रखें दस्तावेज

चूंकि यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2022 जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी दस्तावेज तैयार रखें, क्योंकि इस काउंसलिंग के लिए आवेदन करते समय उनकी आवश्यकता होगी। इनमें आवेदन फॉर्म की कॉपी, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की प्रतियां, जन्म प्रमाण पत्र,  जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, यूपी जेईई सीयूपी का प्रवेश-पत्र और रिजल्ट, उम्मीदवार के फोटो ग्राफ और पहचान संबंधी वैध दस्तावेज इत्यादि। इसके अलावा जेईई सीयूपी काउंसलिंग के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए जाएंगे और सभी से उनका पालन करने की अपेक्षा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed