फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP CET 2021: NTA extends registration date, check revised schedule here

यूपीसीईटी 2021: एनटीए ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई

Fri, 28 May 2021 08:33 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 28 May 2021 08:33 PM IST
सार

UPCET 2021 का नया संशोधित कार्यक्रम
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 20 जून, 2021
  • परीक्षा शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि : 20 जून, 2021 
  • करेक्शन विंडो : 21 जून से 30 जून, 2021 तक

विज्ञापन
UP CET 2021: NTA extends registration date, check revised schedule here
यूपीसीईटी : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण देश की वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीसीईटी) 2021 की आवेदन तिथि आगे बढ़ा दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के इस निर्णय से हजारों युवाओं को राहत मिली है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। बता दें यह परीक्षा 15 जून 2021 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन परीक्षार्थियों की भारी संख्या और कोरोना महामारी के कारण अभ्यर्थियों को होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को कुछ समय के लिए टालने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन 
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने यूपीसीईटी 2021 के लिए पंजीकरण की तारीख बढ़ा दी है। ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून, 2021 शाम 5 बजे तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर देख सकते हैं।  बता दें इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी। वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 31 मई 2021 कर दी गई थी। 
विज्ञापन

 

UPCET 2021 का नया संशोधित कार्यक्रम

  • ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 20 जून, 2021
  • परीक्षा शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि : 20 जून, 2021 रात 11.50 बजे तक
  • करेक्शन विंडो : 21 जून से 30 जून, 2021 तक

आवेदन तिथि विस्तार संबंधी अधिसूचना 

बता दें कि उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीसीईटी) 2021 शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) लखनऊ, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) गोरखपुर और हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (HBTU), कानपुर द्वारा प्रस्तावित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिलाें के लिए प्रवेश परीक्षा के तौर पर आयोजित की जाती है। 

इसके लिए पंजीकरण https://upcet.nta.nic.in पर किया जा सकता है। परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा नियत समय में की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस संबंध में नए अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in और https://upcet.nta.nic.in के विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना का यह है डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed