UP Board: अंग्रेजी में अच्छे नंबर चाहिए? स्पेलिंग की गलतियों से बचें; विशेषज्ञ ने छात्रों को दिए अहम सुझाव
UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध शिक्षण सामाग्री ध्यान से पढ़ लें। इससे काफी मदद मिलेगी। व्याकरण संबंधी प्रश्नों में हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद के साथ डायरेक्ट व इनडायरेक्ट संबंधी प्रश्न रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Exam Preparation Tips: यूपी बोर्ड हाईस्कूल के अंग्रेजी का पेपर सात मार्च को होगा। इसमें अच्छे अंक लाने के लिए कर्नलगंज इंटर कॉलेज की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका सविता सिंह ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने बताया प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित होगा। 35 अंक का व्याकरण और 35 अंक का साहित्य होता है। वहीं, आंतरिक मूल्यांकन 30 अंक का होता है।
पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र करें हल
शिक्षिका सविता सिंह के मुताबिक, परीक्षा देते समय लिखावट साफ सुथरी रखें। स्पेलिंग की गलतियों से बचें। पत्र लेखन, पैराग्राफ लेखन, शॉर्ट पैराग्राफ लेखन के साथ पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र भी हल करें। कविता के मुख्य विचार को लिखने का अभ्यास अवश्य करें। भी पाठों के लेखक की सारिणी बनाकर याद करें। व्याकरण में वाइस, नैरेशन, टेंस, पंक्चुएशन, प्रिपोजीशन और अनुवाद का निरंतर अभ्यास करें।
और भी पढ़ें- Board Exam Preparation 2025: टॉप करना है तो अपना लें ये टिप्स, बहुत नजदीक है बोर्ड परीक्षा; बना लें टाइम-टेबल
यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध शिक्षण सामाग्री ध्यान से पढ़ लें
यूपी बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध शिक्षण सामाग्री ध्यान से पढ़ लें। इससे काफी मदद मिलेगी। व्याकरण संबंधी प्रश्नों में हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद के साथ डायरेक्ट व इनडायरेक्ट संबंधी प्रश्न रहेंगे। एक्टिव वाइस से पैसिव वाइस में बदलने के लिए वाक्य आएगा। कोई वाक्य देकर उसे पंक्चुएशन के मुताबिक सही करने का भी निर्देश रहेगा। प्रोज व पोइट्री के अलग-अलग अध्याय से प्रश्न पूछे जाएंगे। इनके उत्तर 50 से 100 शब्दों के बीच लिखने होंगे।और भी पढ़ें- Board Exams 2025: अच्छे कॉलेज में एडमिशन चाहिए, तो बोर्ड परीक्षा में लाने होंगे कम से कम इतने नंबर
समझें फिर उत्तर लिखें
प्रश्न पत्र के पहले भाग में पैराग्राफ पढ़कर उत्तर लिखने होते हैं। कुछ प्रश्न ऐसे होते है। उसमें स्पेलिंग गलत होगी, सही विकल्प चुनना होगा। इसके अलावा एक अन्य पैराग्राफ रहेगा, जिसे पढ़कर सही उत्तर लिखने होंगे। कुछ पंक्तियां लिखी होंगी, उसके लेखक के नाम बताने होंगे। दूसरे भाग में भी पैराग्राफ से संबंधी प्रश्न होंगे। उन्हें पढ़कर उत्तर ढूंढ़ने होंगे। इसी भाग में पत्र लेखन, निबंध लेखन जैसे प्रश्न आते हैं।इन बातों का ध्यान रखें
- पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से दोहराएं।
- नोट्स बनाएं और महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करें।
- उत्तर को स्पष्ट और संक्षिप्त रखें।
- व्याकरण के नियमों को समझें, उनका अभ्यास करें।
कमेंट
कमेंट X