{"_id":"5d9abc8b8ebc3e01802eaf65","slug":"up-board-start-ncc-course-for-for-students-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी बोर्ड की नई पेशकश, शुरू होने जा रहा है NCC का कोर्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी बोर्ड की नई पेशकश, शुरू होने जा रहा है NCC का कोर्स
Mon, 07 Oct 2019 09:48 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 07 Oct 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। यूपी बोर्ड एक नया कोर्स शुरू करने जा रहा है। आपको बता दें कि ये कोर्स नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए शुरू हो रहा है। इस कोर्स का नाम है एनसीसी यानी नेशनल कैडेट कॉप्स। सूत्रों के मुताबिक यदि विद्यार्थियों के सामने कोर्स पेश होता है तो एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इसका हिस्सा बनेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड से संबद्ध 28 हजार से ज्यादा स्कूलों में इस कोर्स की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि यह विषय स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य है या नहीं। खास बात ये है कि कि 2019 की बोर्ड परीक्षा में सैन्य विज्ञान से चार हजार से अधिक छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से केवल 3715 छात्र सफत हो पाए। बता दें कि प्रयाग राज में गुरुवार को पाठ्यक्रम समीति की एक बैठक बुलाई गई। उस बैठक में इस को लेकर काफी विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार के निर्देशों के बाद इस विषय पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- विदेश में पढ़ने का मौका, ये विश्वविद्यालय दे रहा है नौ लाख से ज्यादा की स्कॉलरशिप
विज्ञापन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X