फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Results 2020: After Green Zone, the evaluation of answer books will start in the Orange Zone from May 12

UP Board Results 2020: ग्रीन जोन के बाद अब ऑरेंज जोन मे शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

Mon, 11 May 2020 11:00 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 11 May 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
UP Board Results 2020: After Green Zone, the evaluation of answer books will start in the Orange Zone from May 12
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020 - फोटो : अमर उजाला

UP Board Results 2020: ग्रीन जोन में पांच मई से यूपी बोर्ड की दसवीं, बारहवीं की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। वहीं, ऑरेंज जोन में 12 मई से मूल्यांकन शुरू होने जा रहा है। शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए केंद्रों में बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने ऑरेंज जोन वाले 36 जिलों के डीएम और डीआईओएस को इस बात के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा इन ओरेंज जोन वाले जिलों में भी हॉटस्पॉट वाले एरिया में मूल्यांकन सेंटर नहीं बनाया जाएगा। साथ ही उस हॉटस्पॉट एरिया में रहने वाले किसी शिक्षक को परीक्षक भी नहीं बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले 5 मई से केवल ग्रीन जोन वाले 20 जिलों में ही मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया था। इसबार मूल्यांकन में बीमार, अशक्त और बुजुर्ग शिक्षकों को दूर रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों की लगभग तीन करोड़ कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 146755 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई है। इनमें से 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के शिक्षकों की संख्या 3257 है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने हर जिले में मूल्यांकन केंद्र के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू करने और केंद्र में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


UP Board Result 2020
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने, कक्ष में परीक्षकों को कम से कम 2 मीटर की दूरी पर बैठाने तथा प्रत्येक परीक्षक और कर्मचारी को मास्क, ग्लब्स अनिवार्य रूप में पहनने के निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराने, परीक्षकों और कर्मचारियों को प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग कराने और उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल भी सैनिटाइज कराने को कहा है।

बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का रिजल्ट और राज्य बोर्डों के मुकाबले पहले जारी कर दिया था। पिछले साल 27 अप्रैल को ही रिजल्ट जारी कर दिया था। इस बार कोरोना वायरस की वजह से कॉपियों के मूल्यांकन और रिजल्ट दोनों में ही देरी हो रही है। पिछले साल 10वीं में 80.07 विद्यार्थी और 12वीं में 70.06 विद्यार्थी पास हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed