फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2026: What to Do After Low Marks or Failure, Check Options Like Recheck and Compartment

UP Board: 10वीं-12वीं में फेल हो गए तो क्या होगा, किनका बच पाएगा साल और किन्हें करनी होगी दोबारा पढ़ाई?

Thu, 23 Apr 2026 08:38 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 23 Apr 2026 08:38 AM IST
सार

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के बाद कम नंबर या फेल होने पर छात्रों के पास कई विकल्प हैं। सही मार्गदर्शन और मेहनत से वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। परिणाम आज जारी होंगे। विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बिना परेशानी अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: 
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करे
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करे
 

विज्ञापन
UP Board Result 2026: What to Do After Low Marks or Failure, Check Options Like Recheck and Compartment
UP Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे आज शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। कई छात्रों को अच्छे अंक मिलेंगे, वहीं कुछ ऐसे भी होगें जो कम नंबर आने या एक-दो विषयों में असफल होने की वजह से निराश हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि छात्रों के पास अपने प्रदर्शन को सुधारने और आगे बढ़ने के कई रास्ते मौजूद होते हैं। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं कि रिजल्ट उम्मीद के अनुसार न आने पर क्या विकल्प अपनाए जा सकते हैं, एक या दो विषय में विद्यार्थियों के पास क्या विकल्प होते हैं, अंकों से संतुष्ट न हों तो क्या करें, 2 से अधिक विषयों में फेल विद्यार्थियों का क्या होगा...?
विज्ञापन


यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

उम्मीद से कम नंबर: रीचेकिंग या री-एवैल्यूएशन का विकल्प

अगर छात्रों को लगता है कि उनके नंबर अपेक्षा से कम आए हैं या मूल्यांकन में कोई गलती हुई है, तो वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग या री-एवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे अंकों में सुधार की संभावना रहती है।

1 या 2 विषय में फेल या कम नंबर: कंपार्टमेंट परीक्षा से सुधार का मौका

अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। इसमें उन्हीं विषयों की दोबारा परीक्षा देकर पास होने का अवसर मिलता है और साल भी बच जाता है। परिणाम प्रकाशित होने के तुरंत बाद आवेदन शुरू हो जाते हैं और परीक्षाएं जुलाई में होती हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

3 या उससे अधिक विषयों में फेल: ओपन स्कूलिंग के जरिए पढ़ाई जारी रखें

अगर कोई छात्र तीन विषयों में असफल होता है, तो उसे उस शैक्षणिक सत्र में फेल माना जाएगा और अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। ऐसे में उसे अगले वर्ष सभी विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी।

जो छात्र नियमित स्कूल के जरिए पढ़ाई जारी नहीं रखना चाहते, उनके लिए ओपन स्कूलिंग एक अच्छा विकल्प है। इसके माध्यम से वे घर पर रहकर तैयारी कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा पास कर सकते हैं।

स्किल आधारित कोर्स भी हैं बेहतर विकल्प

अगर कोई छात्र दोबारा बोर्ड परीक्षा नहीं देना चाहता, तो वह स्किल आधारित कोर्स या डिप्लोमा का रास्ता चुन सकता है। आईटीआई, पॉलिटेक्निक, ग्राफिक डिजाइनिंग, फोटोग्राफी और डिजिटल मार्केटिंग जैसे कोर्स करियर बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

करियर काउंसलिंग लेना फायदेमंद

यदि छात्र अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, तो करियर काउंसलर की मदद लेना सही निर्णय हो सकता है। विशेषज्ञ आपकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही दिशा दिखा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed