UP Board Result 2024: दो विषयों में फेल छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका; जानिए क्या है प्रोसेस
UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 20 अप्रैल, 2024 को परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं में 2 विषय से अधिक में फेल होने वाले छात्र क्या करें, इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने 20 अप्रैल, 2024 को परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो छात्र यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में सफल नहीं हुए हैं या अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है, वे स्कूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UPMSP स्कूटनी 2024 के लिए आवेदन जल्द ही शुरू हो सकता है इसके लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
पुनर्मूल्यांकन
जो छात्र अपने यूपी बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2024 से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि अंकों में कोई बदलाव होता है, तो इसे मूल मार्कशीट में अपडेट किया जाएगा।
जानिए किन लोगों को माना जाएगा फेल
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में 2 विषय से ज्यादा में फेल होने वाले छात्रों को फेल ही माना जाएगा। ऐसे छात्रों को दोबारा एक ही कक्षा में पढ़ना होगा। वहीं, 2 विषय में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंटल एग्जाम दे सकेंगे। कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन रिजल्ट के बाद जारी किया जाएगा। सभी छात्रों को एक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक पाने होंगे।
कमेंट
कमेंट X