फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2024: Girls Performed Outstanding than boys, check the individual passing percentage here

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, जानिए इस वर्ष कैसा रहा प्रदर्शन

Sat, 20 Apr 2024 03:48 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 03:48 PM IST
सार

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है। इस साल दोनों कक्षाओं की ही परीक्षाओं में लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं।

विज्ञापन
UP Board Result 2024: Girls Performed Outstanding than boys, check the individual passing percentage here
UP Board Result 2024, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

UP Board Toppers List 2024: यूपीएमएसपी ने आज यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। हाईस्कूल और इंटर के छात्र अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की सूची, पास पर्सेंटेज आदि विवरण भी जारी कर दिए हैं। छात्र results.amarujala.com की मदद से भी अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकते हैं। अपनी रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी 

यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा के लिए इस वर्ष 29 लाख से भी अधिक छात्र पंजीकृत थे। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 89.55% रहा है। 27 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 86.05 फीसदी लड़के और 93.40 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं।

1. प्राची निगम
2. दीपिका सोनकर
3. नव्या सिंह
3. स्वाति सिंह
3. दीपांशी सिंह सेंगर
3. अर्पित तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं में लड़कियां आगे 

इंटरमीडिएट का रिजल्ट 82.60% रहा है। 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी यूपी बोर्ड इटंर की परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे। परीक्षार्थियों में कुल 13,41,356 लड़के और 11,11,474 लड़कियां शामिल हैं। 24 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। इस वर्ष 12वीं में 77.78 फीसदी लड़के और 88.42 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।

इंटरमीडिएट के टॉपर
रैंक नाम
1. शुभम वर्मा 
2. विशु चौधरी
2. काजल सिंह
2. राज वर्मा
2. कशिश मौर्य
2. चार्ली गुप्ता
2. सुजाता पांडेय
2. शीतल वर्मा
3. कशिश यादव
3. आदित्य कुमार यादव
3. अंक्षा विश्वकर्मा
3. पलक सिंह

हाईस्कूल के नतीजों में सिर्फ पहली, दूसरी और तीसरी रैंक की बात करें तो तीनों शीर्ष स्थान पर कुल छह बच्चे हैं। इनमें पांच लड़कियां हैं और सिर्फ एक लड़का है। वहीं, इंटरमीडिएट की बात करें तो शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। इनमें सिर्फ चार लड़के हैं और आठ लड़कियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed