UP Board Result on DigiLocker: डिजिलॉकर पर ऐसे मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, वर्षाें तक महफूज रहेगी मार्कशीट
UP Board Result DigiLocker: Results.AmarUjala.Com से यूपी बोर्ड की मार्कशीट 2023 की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPMSP UP Board Result on DigiLocker: उत्तर प्रदेश, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 डिजिलॉकर पर भी जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बैठने वाले 58 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और Results.AmarUjala.Com से यूपी बोर्ड की मार्कशीट 2023 की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा। जानिए डिजिलॉकर से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें-
Uttar Pradesh Board of Secondary Education Class X and XII 2023 #Results are to be #announced soon. Students get your results through #DigiLocker.
— DigiLocker (@digilocker_ind) April 25, 2023
DigiLocker wishes Good Luck for your results. #UPMSP #Comingsoon #UPBoardresult2023 pic.twitter.com/5IBIH9lNcK
UP Board Result 2023: डिजिलॉकर पर यूपी बोर्ड परिणाम 2023
डिजिलॉकर ने ट्वीट किया कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है, आप जल्द ही अपने #DigiLocker अकाउंट पर अपने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणामों तक पहुंच सकेंगे। हम आपको शुभकामनाएं देते हैं!UP Board Result 2023: डिजिलॉकर से ऐसे करें डाउनलोड
- एप स्टोर से डिजिलॉकर डाउनलोड करें या अपने वेब ब्राउजर पर digilocker.gov.in को एक्सेस करें।
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट टैब पर जाएं।
- पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें, यदि कोई हो।
- अपनी यूपी बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट एक्सेस करें।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।
UP Board Result 2023 नवीनतम अपडेट
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद छात्रों को यूपी बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा। उपरोक्त विवरण प्राप्त करने के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी प्रवेश पत्र की जांच करने की आवश्यकता होगी। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक और 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गई थी और 27,69,258 छात्र उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे।
अमर उजाला पर मिलेगा परिणाम से जुड़ा हर अपडेट
उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचा रहा है। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा।
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर सीधे पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें।
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X