UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, जानें कहां मिलेगी मार्कशीट और कैसे करा सकेंगे सुधार?
UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 18 जून को जारी कर दिए गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 18 जून को जारी कर दिए गए थे। परिणाम जारी हुए लगभग एक सप्ताह बीत गया है और अब कई विद्यार्थी अपनी मार्कशीट यानी अंकतालिका को लेकर चिंतित हो रहे हैं। अंकतालिका जल्द ही उनके विद्यालयों में पहुंचने वाली है। हालांकि, सभी छात्रों को स्कूल से सीधे मार्कशीट नहीं दी जाएगी।
UP Board Result मार्कशीट में संशोधन करवाने की जिम्मेदारी स्कूल की
दरअसल, यूपीएमएसपी ने इस बार नई व्यवस्था की है। यूपी बोर्ड मुख्यालय से मार्कशीट पहले क्षेत्रीय कार्यालय और फिर यहां से स्कूल और इंटर कॉलेजों में मार्कशीट पहुंचाई जाएगी। मार्कशीट पहुंचने के बाद प्रधानाचार्य मार्कशीट की जांच करेंगे। अगर किसी विद्यार्थी के मार्कशीट में संशोधन या करेक्शन की जरूरत है तो उसे छात्र को नहीं दिया जाएगा। प्रधानाचार्य उसे संशोधन के लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय यानी यूपीएमएसपी को भेज देंगे। ताकि बोर्ड से विद्यार्थियों को संशोधित मार्कशीट मिल सके।
UP Board Result इस सप्ताह के अंत तक स्कूल-कॉलेजों में पहुंचेंगी मार्कशीट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 हाईस्कूल और इंटर का परिणाम 18 जून को घोषित किया गया है। बोर्ड परीक्षार्थियों के अंकपत्र क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से कॉलेजों को भेजने की तैयारी में जुटा है। उम्मीद है इस सप्ताह के अंत तक मार्कशीट स्कूल-कॉलेजों में पहुंच जाएंगे। लेकिन इस बार विद्यार्थियों को अंकपत्र मिलने के बाद नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि आदि की त्रुटि को दूर करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
UP Board Result मार्कशीट में संशोधन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा
इस बाबत बोर्ड की ओर से प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि अंकपत्र मिलने के बाद विद्यार्थियों को वितरित करने से पहले मिलान कर लें। यदि नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि आदि में संशोधन की जरूरत है तो प्रधानाचार्य संशोधन के यूपी बोर्ड को भेजेंगे। ताकि विद्यार्थियों को परेशान न होना पड़े। क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के अपर सचिव विनय कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य के पास बच्चों का पूरा रिकॉर्ड रहता है। बच्चों को अंकपत्र वितरित करने से पहले वह मिलान कर लेंगे। यदि किसी संशोधन की जरूरत है तो बोर्ड को साक्ष्य सहित भेजेंगे। इससे विद्यार्थियों को मार्कशीट में संशोधन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
कमेंट
कमेंट X