UP Board Result 2022: यूपी की शिक्षा मंत्री ने बताया- कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, पढ़ें नया अपडेट
UP Board Result 2022 for Class 10th 12th : सूबे की शिक्षा मंत्री के कार्यालय ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अब रिजल्ट जारी करने संबंधी तैयारियों को प्रारंभ कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Result 2022 UPMSP: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद से ही लगातार परीक्षा परिणामों के जारी होने को लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्टों में एक वायरल डेट शीट के नाम पर दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड के रिजल्ट आजकल में जारी हो जाएंगे। तो बता दें कि रिजल्ट आज या कल में जारी नहीं होने वाला है। इसमें थोड़ा समय लगने के आसार हैं, यह कहना है उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी का।
यह भी पढ़ें : UP Board Result 2022 Live: तो अब इस दिन आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट
मूल्यांकन में पूरी पारदर्शिता बरती गई
अमर उजाला एजुकेशन से इस बारे में बातचीत के दौरान सूबे की शिक्षा मंत्री के कार्यालय ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अब रिजल्ट जारी करने संबंधी तैयारियों को प्रारंभ कर दिया गया है। इस साल बोर्ड की परीक्षाओं में 47 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसलिए, रिजल्ट को लेकर तैयारियों में समय लग रहा है। मूल्यांकन में पूरी पारदर्शिता बरती गई है।
यह भी पढ़ें : UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट में कैसे कैलकुलेट होगी 10वीं-12वीं की पर्सेंटेज? जानें आसान फॉर्मूला
इस दिन से पहले जारी होना मुश्किल
उत्तर प्रदेश की शिक्षा राज्य मंत्री के ओएसडी ने बताया कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को इसी माह जारी किया जाना है। हालांकि, अभी कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन रिजल्ट 15 जून के बाद ही जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के निर्देशानुसार, विभागीय अधिकारी और माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारी पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहे थे। यूपी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।
यहां मिलेंगी रिजल्ट संबंधी ताजा खबरें -
यूपी बोर्ड रिजल्ट संबंधी और अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
यूपी बोर्ड से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए Results.Amarujala.Com क्लिक करें।
सरकारी नौकरी, भर्ती एडमिट कार्ड और आंसर की संबंधी लेटेस्ट खबरों के लिए Amarujala.Com विजिट करें।
यह भी पढ़ें : UP Board 10th 12th Result 2022: यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म! तो इस दिन जारी हो सकता है 12वीं का परिणाम, पढ़ें अपडेट
कमेंट
कमेंट X