फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2022 for Class 10 12 To Be Released Anytime Soon at upmsp.edu.in Check Tentative Date and Time

UP Board Result: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट, यहां मिलेंगे छात्रों को रिजल्ट

Thu, 26 May 2022 04:40 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 26 May 2022 04:40 PM IST
सार

UP Board Class 10 12 Result 2022 at upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं और बाहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च और अप्रैल महीने में किया गया था। इस परीक्षा में करीब 51 लाख छात्रों ने पंजीयन कराया था।

विज्ञापन
UP Board Result 2022 for Class 10 12 To Be Released Anytime Soon at upmsp.edu.in Check Tentative Date and Time
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP Board Result 2022: देश के विभिन्न बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम जारी होने शुरू हो चुके हैं। बिहार, मध्यप्रदेश, छ्त्तीसगढ़ समेत कई अन्य राज्यों ने अपने यहां दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। वहीं, कई अन्य बोर्ड भी परिणाम घोषित करने वाले हैं। कोरोना के भयानक दौर को झेलने के बाद बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन और इनके परिणाम को समय से जारी करने के लिए राज्य और शिक्षा विभाग बधाई के पात्र हैं। इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी कभी भी जारी हो सकते हैं। 

विज्ञापन

ईमेल पर भी मिलेंगे रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् राज्य में कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी करेगा। जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ऐसी सूचना मिली है कि इस बार छात्रों को उनके परिणाम आधिकारिक मेल आईडी पर भी भेजे जाएंगे। छात्रों को इस कदम से बहुत ही सुविधा मिलने की उम्मीद की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक जारी होंगे परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से जल्द ही दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। अब तक बोर्ड की ओर से परिणाम के तारीख की आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि परिणाम जून के पहले हफ्ते में जारी किए जाएंगे। यूपी बोर्ड द्वारा जल्द ही इसे लेकर अपडेट जारी किया जाएगा। छात्र किसी भी जानकारी और नए अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं और बाहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च और अप्रैल महीने में किया गया था। इस परीक्षा में करीब 51 लाख छात्रों ने पंजीयन कराया था। वहीं, 47 लाख के करीब छात्र इसमें शामिल हुए थे। इतनी बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पाली में आयोजित की गई थी । परीक्षा के बाद से ही लाखों की संख्या में छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 

इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे अपना परिणाम
upmsp.edu.in
results.upmsp.edu.in
upresults.nic.in

कैसे चके कर सकेंगे अपना परिणाम?

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed