फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2021 UPMSP 10th and 12th result will declared today

UP Board Result 2021: आज जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, अमर उजाला पर 7 चरणों में सबसे पहले ऐसे देखें परिणाम

Sat, 31 Jul 2021 10:17 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 31 Jul 2021 10:17 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यानी कि शनिवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस साल 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
UP Board Result 2021 UPMSP 10th and 12th result will declared today
यूपी बोर्ड दसवीं-12वीं का रिजल्ट आज - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

UP Board Result 2021 Class 10, 12: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यानी कि शनिवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस साल 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड दोपहर साढ़े तीन बजे आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट अपलोड करेगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट एक साथ जारी हो रहा है।

विज्ञापन


छात्र अमर उजाला के माईरिजल्टप्लस के जरिए भी विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इसके लिए results.amarujala.com पर पंजीकरण कराना होगा। आपको बता दें कि माईरिजल्टप्लस पर बिना किसी देरी के सबसे पहले यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाता है। अगर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो अभ्यर्थी अमर उजाला के जरिए बिना किसी रुकावट के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के जरिए दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट तैयार किया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं के रिजल्ट की लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
 -जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।

माईरिजल्टप्लस पर ऐसे देखें यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
-विद्यार्थी सबसे पहले माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर जाएं।
-विद्यार्थी इस लिंक पर क्लिक करते ही माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
-इसके अलावा, विद्यार्थी https://results.amarujala.com/ पर क्लिक करके भी यहां पहुंच जाएंगे।
-विद्यार्थियों को माई रिजल्ट प्लस पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करना होगा।
-इसके बाद विद्यार्थियों को होम पेज पर यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जहां विद्यार्थी बेहद आसानी से अपना रोल नंबर डालते ही रिजल्ट देख सकेंगे।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट तभी प्रदर्शित होगा जब बोर्ड की तरफ से जारी किया जाएगा।

दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए फिर से परीक्षा कराई जाएगी। ये परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित विद्यालय के माध्यम से आवेदन करेंगे। हालात सामान्य होने पर इनकी परीक्षा कराई जाएगी। पिछले साल 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी छात्र पास हुए थे।

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं के रिजल्ट की स्टोरी अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed