UP Board 10th, 12th Result 2021: यहां देखें कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम, यह है डायरेक्ट लिंक
{"_id":"6104b8f986c70e75724447a7","slug":"up-board-12th-result-2021-live-updates-uttar-pradesh-upmsp-board-class-12th-10th-result-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Board 10th, 12th Result 2021: यहां देखें कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम, यह है डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Sat, 31 Jul 2021 05:07 PM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 31 Jul 2021 05:07 PM IST
खास बातें
UP Board 10th, 12th Result 2021 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी या यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के परिणाम की लिंक 3:30 बजे और हाईस्कूल के परिणाम की लिंक 2 घंटे बाद यानी 5:30 बजे एक्टिव की जाएगी। विद्यार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी देख सकते हैं। परिणाम का अलर्ट पाने के लिए विद्यार्थी यहां दी गई लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं-
परिणाम देखने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
up board
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:53 PM, 31-Jul-2021
वेबसाइट ठप पड़ने पर यहां देखें परिणाम
तकनीकी गड़बड़ियों से बचने के लिए, छात्र नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से अपना यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम देख सकते हैं।
04:49 PM, 31-Jul-2021
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम
2019 में कक्षा 10वीं के टॉपर गौतम रघुवंशी को 12वीं में मिले मात्र 92 फीसदी अंक।
विज्ञापन
04:31 PM, 31-Jul-2021
उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड के छात्र बहुत प्रतिभाशाली और ऊर्जावान हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में ये छात्र अपनी प्रतिभा और कौशल के दम पर दुनिया में देश और अपने राज्य का नाम रोशन करेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० द्वारा घोषित कक्षा १०वीं व १२वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को मैं बधाई देता हूँ। कोरोना काल में शिक्षा की राह में आई बाधाओं के बावजूद आप सभी का परिश्रम प्रशंसनीय है।
— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) July 31, 2021
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। pic.twitter.com/WSJtNzjlTg
04:23 PM, 31-Jul-2021
बारहवीं में भी लड़कियों ने लड़को को पछाड़ा
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.47लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 98.40
सभी अभ्यर्थियों में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 0.93 अधिक है।
04:20 PM, 31-Jul-2021
इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी
पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने 99.55 के पास प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशम 99.52 फीसद रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 0.03% अधिक है।
04:18 PM, 31-Jul-2021
यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2021
- पंजीकृत कुल छात्र - 26,10,247
- उत्तीर्ण हुए कुल छात्र- 25,54,813
- कुल लड़कों की संख्या - 14,37,033
- कुल लड़कियों की - 11,17,780
- लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 97.47
- लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 98.40
विज्ञापन
विज्ञापन
04:17 PM, 31-Jul-2021
यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2021
- पंजीकृत कुल छात्र - 29,96,031
- उत्तीर्ण हुए कुल छात्र- 29,82,055
- कुल लड़कों की संख्या - 16,76,916
- कुल लड़कियों की संख्या - 13,19,115
- लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 99.52
- लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 99.55
04:15 PM, 31-Jul-2021
बारहवीं में इतनों को मिलेगा प्रमोशन
यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट में 62,506 उम्मीदवारों को जनरल प्रमोशन दिया गया है।
04:12 PM, 31-Jul-2021
कक्षा दसवीं के इतने विद्यार्थियों को मिला प्रमोशन
उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं के 82,238 अभ्यर्थियों को जनरल प्रमोशन दिया गया है।
04:07 PM, 31-Jul-2021
97.88 ने पास की परीक्षा
इस बार यूपी बोर्ड कक्षा बारहवीं का पास प्रतिशत 97.88 फीसद रहा।
कमेंट
कमेंट X