फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2021 List Of Official Websites To Check 10th, 12th Results

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021: 56 लाख छात्रों को 10वीं-12वीं के रिजल्ट का इंतजार, इन वेबसाइट्स से कर सकेंगे चेक

Wed, 07 Jul 2021 10:50 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 07 Jul 2021 10:50 AM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

विज्ञापन
UP Board Result 2021 List Of Official Websites To Check 10th, 12th Results
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को 31 जुलाई तक बारहवीं के रिजल्ट को जारी करने का  निर्देश दिया है। इस साल 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जेईई मेंस: देशभर के 334 शहरों के 828 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, छात्र इस बात का रखें ध्यान
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के रिजल्ट के लिए आंतरिक मूल्यांकन पद्धति जारी की थी। इसी आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए इस साल दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट upresults.nic.in और  upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। इस साल 56,03,813 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है। इनमें से 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 29,94,312 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था और जबकि दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए  26,09,501 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था।

इसे भी पढ़ें- सीखने में दिलचस्प है: दिल्ली स्कील एंड एंटरप्रोन्योरशिप यूनिवर्सिटी में पहले दिन 1400 से अधिक छात्रों ने


वैसे भी सूबे के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने हाल ही में घोषणा की थी कि यूपी बोर्ड जुलाई के दूसरे सप्ताह में दसवीं का परिणाम घोषित करेगा। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा के परिणाम जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर ही आपको 10वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
 -जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed