फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2021: dinesh sharma said Uttar Pradesh Board UPMSP 10th, 12th results likely in July

उत्तर प्रदेश: जुलाई में जारी हो सकता है 10वीं, 12वीं के 56 लाख छात्रों का परिणाम, पढ़ें विस्तृत खबर

Thu, 24 Jun 2021 09:06 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 24 Jun 2021 09:06 AM IST
सार

 यूपी बोर्ड जुलाई माह में कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की मार्कशीट और परिणाम जारी कर सकता है।

विज्ञापन
UP Board Result 2021: dinesh sharma said Uttar Pradesh Board UPMSP 10th, 12th results likely in July
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का परिणाम जल्द जारी किया जा सकता है। दरअसल, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का बड़ा बयान आया है। दिनेश शर्मा का कहना है कि यूपी बोर्ड जुलाई माह में कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की मार्कशीट और परिणाम जारी कर सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने पहले ही कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम तैयार करने के लिए मानदंडों की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन

ऐसे तैयार होगा 56 लाख विद्यार्थियों का परिणाम 
बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 56 लाख विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें कक्षा 10वीं के छात्रों का मूल्यांकन कक्षा नौवीं और कक्षा दसवीं के प्री-बोर्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। जबकि कक्षा बारहवीं के छात्रों का मूल्यांकन कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के प्री-बोर्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन

जल्द शुरू होगी विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया

डिप्टी सीएम ने उच्च शिक्षा विभाग को विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। बुधवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग द्वारा प्रवेश, यूपी बोर्ड परिणाम 2021 आदि से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी। इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो छात्र अपने बोर्ड के परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अगले बोर्ड में उपस्थित हो सकते हैं। 

अभी तक नहीं हुई कोई आधिकारिक घोषणा

विशेष रूप से नियुक्त शिक्षक, यूपी बोर्ड परिणाम 2021 के मूल्यांकन का कर्तव्य पूरा करेंगे। हालांकि, परिणाम जारी करने की सही तारीख और समय अभी तक घोषित नहीं की गई है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 के बारे में किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए आधिकारिक घोषणा पर नजर रखें।


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed