फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2020: Result Date Declared for Class 10th & 12th

UP Board Result 2020: जानिए कब आएगा यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट

Thu, 11 Jun 2020 08:00 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Jun 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020: Result Date Declared for Class 10th & 12th
UP Board Class 10th & 12th Result 2020: (27 जून को आएगा यूपी बोर्ड के दसवीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट - फोटो : PTI

UP Board Class 10th & 12th Result 2020: यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बोर्ड 27 जून को दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बता दें कि 55 लाख से ज्यादा विद्यार्थी यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड भी दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की  पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन के कारण यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने में देरी हुई है। इस बार कॉपियों के मूल्यांकन में भी बहुत सावधानी बरती गई थी। यह भी कहा जा रहा है कि इस बार परिणाम बनाने में अत्याधुनिक तरीकों का प्रयोग किया जा रहा है। विद्यार्थियों के परिणाम को अब हाईटेक तरीके से तैयार किया जा रहा है।  बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव का भी कहना है कि कॉपियों के जांचने का काम पूरा हो चुका है। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 27 जून को दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बोर्ड विद्यार्थियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रिजल्ट जारी करेगा। इस साल 10वीं की परीक्षा में 30.24 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्टर किया था और 12वीं की परीक्षा में करीब 25.86 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 55 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में पिछले साल  छात्राएं, छात्रों से आगे रही थीं। हाईस्कूल की परीक्षा में 76.66 छात्रों के मुकाबले 83.98 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई थीं। जबकि बारहवीं कक्षा में 64.40 प्रतिशत छात्रों के मुकाबले 76.46 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed