{"_id":"66ebf818916193e47b003af8","slug":"up-board-released-schedule-for-determining-the-center-of-board-exam-2025-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड ने जारी किया परीक्षा केंद्र निर्धारण का शेड्यूल, जानें क्या मानक तय किए गए","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड ने जारी किया परीक्षा केंद्र निर्धारण का शेड्यूल, जानें क्या मानक तय किए गए
Thu, 19 Sep 2024 03:38 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:38 PM IST
सार
UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा के तय मानकों के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया 25 सितंबर को शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2025 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र निर्धारण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण बोर्ड के तय मानकों के अनुसार किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। जो कि 28 नवंबर तक पूर्ण किया जाएगा। वहीं परीक्षा केंद्रों को भौतिक सत्यापन 25 सिंतबर तक ऑनलाइन विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किया जाएगा।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाली विद्यार्थियों के पंजीकरण अभी चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यालय स्तर पर अपलोड की गई जानकारी का भौतिक सत्यापन डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति के माध्यम से 15 अक्तूबर 24 तक कराया जाएगा। भौतिक सत्यापन के बाद डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति की रिपोर्ट 20 अक्तूबर ऑनलाइन वेबसाइट पर 20 अक्टूबर 2024 तक अपलोड की जाएगी। वेबसाइट पर डीएम द्वारा प्रमाणित और अपडेट कराई गई विद्यालयों की सूचना के आधार पर ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। ऑनलाइन चयनित केंद्र निर्धारण सूची पर आपत्ति और शिकायतें आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची ऑनलाइन 11 नवंबर 24 तक अग्रसारित की जाएगी।
यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अग्रसारित जनपद केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदित विद्यालय छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची को वेबसाइट पर 15 नवंबर 2024 तक अपलोड किया जाएगा। सारी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए 28 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करा दी जाएगी। वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं की संवेदनशीलता और समयबद्धता के मद्देनजर यह शेड्यूल जारी किया गया है. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर शेड्यूल जारी किया गया है। सारी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए 28 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करा दी जाएगी।

कमेंट
कमेंट X