फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board released Schedule for determining the center of board Exam 2025

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड ने जारी किया परीक्षा केंद्र निर्धारण का शेड्यूल, जानें क्या मानक तय किए गए

Thu, 19 Sep 2024 03:38 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 19 Sep 2024 03:38 PM IST
सार

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा के तय मानकों के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया 25 सितंबर को शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
UP Board released Schedule for determining the center of board Exam 2025
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2025 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र निर्धारण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण बोर्ड के तय मानकों के अनुसार किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। जो कि 28 नवंबर तक पूर्ण किया जाएगा। वहीं परीक्षा केंद्रों को भौतिक सत्यापन 25 सिंतबर तक ऑनलाइन विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाली विद्यार्थियों के पंजीकरण अभी चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यालय स्तर पर अपलोड की गई जानकारी का भौतिक सत्यापन डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति के माध्यम से 15 अक्तूबर 24 तक कराया जाएगा। भौतिक सत्यापन के बाद डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति की रिपोर्ट 20 अक्तूबर ऑनलाइन वेबसाइट पर 20 अक्टूबर 2024 तक अपलोड की जाएगी। वेबसाइट पर डीएम द्वारा प्रमाणित और अपडेट कराई गई विद्यालयों की सूचना के आधार पर ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। ऑनलाइन चयनित केंद्र निर्धारण सूची पर आपत्ति और शिकायतें आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची ऑनलाइन 11 नवंबर 24 तक अग्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अग्रसारित जनपद केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदित विद्यालय छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची को वेबसाइट पर 15 नवंबर 2024 तक अपलोड किया जाएगा। सारी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए 28 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करा दी जाएगी। वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं की संवेदनशीलता और समयबद्धता के मद्देनजर यह शेड्यूल जारी किया गया है. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर शेड्यूल जारी किया गया है। सारी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए 28 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed