{"_id":"678c67958b888858be0bb61d","slug":"up-board-practical-exam-postponed-new-schedule-released-check-updated-dates-now-2025-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Practical Exam: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित; फरवरी में इस दिन से होंगी शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Practical Exam: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित; फरवरी में इस दिन से होंगी शुरू
Sun, 19 Jan 2025 08:16 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 19 Jan 2025 08:16 AM IST
सार
UPMSP UP Board Practical Exam 2025 Date: यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं अब कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई हैं। नई तारीखों के अनुसार, यह परीक्षाएं अब एक से 16 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। पहले, ये परीक्षाएं दो चरणों में 23 से 31 जनवरी और फिर एक से आठ फरवरी तक निर्धारित थीं।
विज्ञापन
UP Board Practical Exam
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Class 12 Practical Exam Date 2024-25: उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) के इंटरमीडिएट छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाओं (UP Board Practical Exam) को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। अब ये परीक्षाएं एक से 16 फरवरी के बीच आयोजित होंगी। पहले ये परीक्षाएं 23 जनवरी से 31 जनवरी तक और फिर एक फरवरी से 8 फरवरी तक निर्धारित थीं, लेकिन जेईई मेन्स परीक्षा (22 से 31 जनवरी) के कारण बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।
अब, संशोधित शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण की परीक्षाएं एक फरवरी से आठ फरवरी तक और दूसरे चरण की परीक्षाएं नौ फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। पहले चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में परीक्षाएं होंगी। जबकि दूसरे चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
और भी पढ़ें: 24 फरवरी से होंगी यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

कमेंट
कमेंट X