UP Board: 10वीं-12वीं कक्षा के लिए फिर से फॉर्म भरने का मौका, बोर्ड ने बढ़ाई समय सीमा
UP Board exam form : उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 9वीं और 11वीं में प्रवेश लेने वालों के पंजीकरण और 10वीं व 12वीं कक्षा में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को 15 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर मिलेगी जानकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिला लेने और 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि को फिर बढ़ाकर 15 दिसंबर 2021 तक कर दिया है। 2021 में कोरोना काल में बिना परीक्षा प्रोन्नत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को 2022 की यूपी बोर्ड परीक्षा में नि:शुल्क शामिल होने का फिर से मौका मिल गया है। 10वीं-12वीं के यूपी बोर्ड के छात्रों के 31 जुलाई को परिणाम घोषित हुए थे। इन दोनों कक्षा के छात्र अगर जारी हुए परिणाम से असंतुष्ट हैं तो उनके पास फिर से बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन करने का अवसर है। इससे पूर्व बोर्ड की तरफ से पंजीकरण और परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख को 13 नवंबर से बढ़ाकर 20 नवंबर कर दिया था। 20 नवंबर तक 9वीं कक्षा और 11वीं कक्षा में करीब 58.53 लाख और 10वीं-12वीं कक्षा के लिए 51.55 लाख छात्रों ने फॉर्म भरा है।
बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्द -
उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड की तरफ से जल्द ही दिसंबर में 10वीं-12वीं कक्षा की 2022 बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा की जाने की संभावना है। इस मामले में छात्र लगातार यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in में अपडेट्स देखते रहें।
ओएमआर शीट गलत भरने पर अंकों में कटौती -
यूपी बोर्ड की अर्द्धवार्षिक सीबीएसई की माइनर और आइसीएसई व आइएससी की मिड टर्म-1 की परीक्षाएं चल रही हैं। इस बार तीनों ही बोर्ड ने प्रश्नों के उत्तर देने का प्रारूप बदल दिया है। इस बार तीनों ही बोर्ड ने प्रश्नों के उत्तर देने का प्रारूप बदल दिया है। छात्रों को प्रश्नों के उत्तर बुकलेट में नहीं बल्कि ओएमआर शीट पर दे रहे हैं। स्कूलों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रों के लिए यह बिल्कुल नई प्रक्रिया है। छात्र पहली बार ओएमआर शीट पर प्रश्नों के उत्तर दे रहे हैं। जिसके कारण उनसे गलतियां हो रही हैं। शीट को भरने के लिए जारी निर्देश के मुताबिक ठीक से गोले न भरने पर अंक मिलने के दौरान कटौती भी हो सकती है।
कमेंट
कमेंट X